एक्सप्लोरर

Varanasi में पीएम मोदी के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, दर्जनों सीएम-मंत्रियों के साथ 'शक्ति प्रदर्शन'

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट पर नामांकन से पहले एक भव्य रोड शो करेंगे. जिसके लिए पार्टी के द्वारा अभी से बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है.

PM Modi Road Show in Varanasi: वाराणसी लोकसभा सीट के लिए 7 मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. काशी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सबसे चर्चित वीआईपी सीट से मई के दूसरे सप्ताह में नामांकन दाखिल करेंगे. इससे ठीक पहले 13 मई को एक मेगा रोड शो का भी आयोजित किया गया है. 

पीएम मोदी नामांकन से पहले काशी नगरी में बड़ा रोड शो करेंगे, जिसको लेकर बीजेपी काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय संगठन द्वारा भी मैराथन बैठक जारी है. पीएम मोदी के रोड शो के रूट का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है. साथ ही सीधे-सीधे काशी की जनता से जनसंपर्क कर इस रोड शो को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंकी हुई है. 

पीएम मोदी के रोड शो की तैयारी
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि संभावित तौर पर हम 13 और 14 मई को एक बड़े रोड शो और नामांकन की तैयारी कर रहे हैं. वाराणसी में तकरीबन 8 से 10 किलोमीटर का एक बड़ा रोड शो होना प्रस्तावित है. आज दोपहर एक बार फिर राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल वाराणसी पहुंच रहे हैं. जिनके नेतृत्व में लगातार मैराथन बैठक चलेगी. इस बैठक में प्रमुख तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो और नामांकन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा होगी. 

दिलीप पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तैयारी में जुटे हैं. इसके अलावा काशी की जनता भी प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए और उनके ऐतिहासिक नामांकन की प्रतीक्षा कर रही है. 

भाजपा पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो और नामांकन के दौरान भाजपा शासित व सहयोगी दलों के प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सहित NDA के कद्दावर नेता मौजूद रहेंगे. इससे पहले 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों के बड़े नेता प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन के दौरान मौजूद थे. ऐसे में बीजेपी ने 2024 वाराणसी की लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

Mayawati के हुक्म के बाद खामोश हुए Akash Anand! दो दिन से नहीं दिखी कोई हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget