एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: तीर्थ पुरोहितों ने लिया नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का संकल्प, वोट देने की कर रहे अपील

UP News: धर्म नगरी प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर तीर्थ पुरोहितों ने पीएम मोदी को एक बार फिर से देश की सेवा का मौका दिलाने का संकल्प लिया है. वे श्रद्धालुओं पीएम मोदी को वोट देने की अपील कर रहे हैं.

Prayagraj News: धर्म नगरी प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना कराने वाले तीर्थ पुरोहितों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से देश की सेवा का मौका दिलाने का संकल्प लिया है. तीर्थ पुरोहितों का मानना है कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री रहते हुए जिस तरह समूची दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है. उनके विवादों को दूर किया है और सनातन धर्मियों के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा की है, उससे वह लोग खासे प्रभावित हैं. यह तीर्थ पुरोहित खुद तो मोदी के लिए प्रचार कर ही रहे हैं तो वहीं श्रद्धालुओं से भी पीएम मोदी को वोट देने की अपील कर रहे हैं.

संगम के तीर्थ पुरोहितों के मुताबिक पिछले दस सालों में प्रयागराज समेत देश के सभी तीर्थ स्थलों का न सिर्फ विकास हुआ है, बल्कि इन जगहों पर दर्शन पूजन और आस्था की डुबकी लगाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी है. इससे उन्हें खुद तो फायदा हुआ ही है, साथ ही तमाम दूसरे लोगों को रोजगार मिला है और सनातन धर्म के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है. 

तीर्थ पुरोहितों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
तीर्थ पुरोहितों के मुताबिक मोदी के राज में ही अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है. काशी में बाबा विश्वनाथ का कॉरिडोर बना है और भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा को भी मुक्त कराने का काम चल रहा है. इसके साथ ही प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुंभ का आयोजन कराया गया है. इन सभी कामों को करने की कोशिश पहले की सरकारों ने कभी नहीं की थी. तीर्थ पुरोहितों ने भरोसा जताया है कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और मजबूत सरकार के जरिए कड़े फैसले लेते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने का काम करेंगे. 

तीर्थ पुरोहितों का मानना है कि विपक्षी पार्टियों की एकजुटता और दुष्प्रचार के बावजूद बीजेपी एक बार फिर से न सिर्फ सरकार बनाने में कामयाब होगी, बल्कि पिछली बार के मुकाबले उसकी सीटें भी बढ़ेंगी. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि यह राय अकेली उनकी नहीं है, बल्कि उनके पास रोजाना देश के कोने-कोने से आने वाले सैकड़ो श्रद्धालु भी मोदी को लेकर यही सोच रखते हैं. श्रद्धालुओं का भी मानना है कि नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से सरकार बनाने का मौका मिलना ही चाहिए.   

तीर्थ पुरोहितों ने की मोदी-योगी की तारीफ
संगम के तीर्थ पुरोहितों के मुताबिक मोदी और योगी की जोड़ी कमाल के काम कर रही है और उनके काम लोगों को प्रभावित भी कर रहे हैं. पुरोहितों का कहना है कि मौजूदा चुनाव में पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक कमल ही कमल खिलेगा. पुरोहितों के मुताबिक प्रयागराज में संगम पर पक्के घाट बन रहे हैं. कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है. कुंभ के बहाने पूरे शहर का जबरदस्त विकास हुआ है. यह सभी काम गौरवान्वित करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: PM Modi Ayodhya Roadshow: अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद PM मोदी का मेगा रोड शो, रामनगरी में उमड़ा जनसैलाब

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी
सोनम वांगचुक का अनशन को भ्रमजाल का हिस्सा? केशव प्रसाद मौर्य बोले- जनता भ्रम में नहीं आएगी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget