एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पल्लवी पटेल यूपी में नए गठबंधन का करेंगी एलान, पीएम मोदी के लिए बनाया है खास प्लान?

Pallavi Patel News: अपना दल (के) नेताओं की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने को लेकर पल्लवी पटेल की अगुवाई में एक बड़ी बैठक हुई है.

UP Lok Sabha Election 2024: अपना दल (कमेरावादी) नेता पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी के बाद इंडिया गठबंधन से भी दूरियों के संकेत दे दिए हैं. इसके बाद यह जानकारी सामने आ रही है कि पल्लवी पटेल 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में नए मोर्चे के तहत चुनाव लड़ सकती हैं जिसकी अगुवाई व खुद करेंगी. पार्टी करीबी नेताओं की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अपना दल (के) और पांच अलग-अलग दलों के साथ मिलकर भागीदारी संकल्प मोर्चा के नाम से एक नया गठबंधन बनाया जा सकता है. कल प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 2:30 बजे पल्लवी  पटेल इस नए मोर्चे को लेकर एलान कर सकती हैं.

नए मोर्चे की 80 सीट पर लड़ने की तैयारी 

अपना दल (के) नेताओं की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने को लेकर पल्लवी पटेल की अगुवाई में एक बड़ी बैठक हुई है. जिसमें फैसला लिया गया है कि पल्लवी पटेल अपनी पार्टी और अन्य पांच दलों के साथ उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. कल प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दोपहर तकरीबन 2:30 बजे खुद पल्लवी पटेल भागीदारी संकल्प मोर्चा के नाम से नए गठबंधन का एलान कर सकती हैं. इसके अलावा इस बात पर भी लगभग फाइनल मुहर लग चुकी है कि पल्लवी पटेल फूलपुर से चुनाव लड़ेंगी और उनकी मां कृष्णा पटेल मिर्जापुर से इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. पार्टी का मानना है कि यह असल मायने में PDA का साथ होगा और इस नए मोर्चे का गठन प्रमुख तौर पर पिछड़ा दलित अल्पसंख्यकों (PDA) के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए किया गया है.

क्या प्रधानमंत्री के खिलाफ मुस्लिम कैंडिडेट उतारेंगी पल्लवी 

नए मोर्चे के तहत वाराणसी सीट पर भी एक ऐसे प्रत्याशी को उतारा जा रहा है जो सीधे तौर पर PDA फैक्टर के आधार पर सही बैठता हो. आज बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई है कि एक अल्पसंख्यक उम्मीदवार वाराणसी सीट पर बीजेपी और इंडिया गठबंधन को कड़ी टक्कर दे सकता है. खुद पल्लवी वाराणसी सीट पर मुस्लिम कैंडिडेट उतारना चाहती हैं. ऐसे में चुनाव के कुछ ही दिन पहले पल्लवी पटेल की इंडिया गठबंधन से दूरी इंडिया गठबंधन के लिए कितनी मुश्किलें पैदा करेगी यह देखना होगा. लेकिन निश्चित ही पल्लवी पटेल का नए मोर्चे के तहत चुनावी मैदान में उतरना यूपी की लड़ाई को और दिलचस्प बना देगा.

Sanjeev Baliyan News: चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के काफिले पर हमला, गाड़ियों पर किया पथराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget