एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी में NDA गठबंधन की सीट फाइनल? जयंत और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी को यहां से मिल सकता है टिकट

UP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी में बीजेपी 6 सीटों पर अपने सहयोगी दलों को चुनाव लड़ा रही है लेकिन इनमें से दो सीटों पर सिंबल बीजेपी का ही होगा. बीजेपी ने मिशन-80 के लिए यूपी में पूरी ताकत झोंक दी है.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी बहुत जल्द ही अपनी पहली लिस्ट जारी करने वाली है. बीजेपी के पहली लिस्ट में 100 से अधिक नाम शामिल हैं. वहीं इस लिस्ट में यूपी की सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है. इस बीच यूपी में बीजेपी के सहयोगी दल जिन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे उनके भी संभावित नाम सामने आए हैं.

यूपी में बीजेपी अपने सहयोगियों को जो सीटें देगी उनमें केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) को मिर्जापुर या रॉबर्टसगंज/प्रतापगढ़ इनमें से दो सीटें मिल सकती हैं. वहीं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की पार्टी निषाद पार्टी को संत कबीर नगर/भदोही में से एक सीट मिलेगी लेकिन पिछली बार की तरह सिंबल बीजेपी का ही होगा.

वहीं जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को बागपत, बिजनौर दो सीट मिल सकती हैं. इसके साथ ही सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की पार्टी को घोसी/गाजीपुर में से एक सीट मिल सकती है लेकिन सिंबल बीजेपी का रहेगा. मतलब साफ है कि बीजेपी 6 सीटों पर अपने सहयोगी दलों को चुनाव लड़ा रही है लेकिन इनमें से दो सीटों पर सिंबल बीजेपी का ही होगा. इस तरह यूपी की 80 सीटों में से बीजेपी 76 सीटों पर अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी.

बता दें कि पिछली बार के लोकसभा चुनाव में संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद ने बीजेपी के सिंबल पर ही चुनाव लड़ा था और उनकी संतकबीर नगर से जीत भी हुई थी. बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जिसमें बीजेपी ने 62 और उसके सहयोगी दल अपना दल (एस) ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके अलावा बसपा ने 10, सपा ने 5 और कांग्रेस को महज एक सीट पर जीत मिली थी.

UP News: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती के भतीजे आकाश आनंद को मिली Y+ सुरक्षा, मोदी सरकार का फैसला

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget