एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: बीजेपी के नए फॉर्मूले ने बढ़ाई यूपी के सांसदों की धड़कनें, ये प्रयोग हुआ तो इन नेताओं टिकट कटना तय?

UP Politics: बीजेपी ने यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है. ऐसे में अगर पार्टी एमपी वाले फॉर्मूले को यूपी में लागू करती है तो कई वर्तमान सांसदों के टिकट कटना तय है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में इन दिनों बीजेपी (BJP) के कई सांसदों के दिलों की धड़कने बढ़ी हुई है. इसकी वजह है पार्टी का वो नया फॉर्मूला जिसका प्रयोग बीजेपी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) में आजमाने जा रही है.

बीजेपी ने एमपी चुनाव के लिए कई सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. पार्टी ने सिटिंग विधायकों के टिकट काटते हुए राष्ट्रीय नेताओं से लेकर बड़े चेहरों को विधानसभा में उतार दिया है. अगर यही फॉर्मूला यूपी में देखने को मिला तो यहां भी कई वर्तमान सांसदों का टिकट कटना तय है.

बीजेपी ने यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है. ऐसे में पार्टी सिर्फ जिताऊ उम्मीदवार पर ही दांव चलना चाहती है. पिछले दिनों महाजनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी ने एक आंतरिक सर्वे भी कराया था, जिसमें उन सीटों की जानकारी इकट्ठा की गई, जिनकी स्थिति अपने क्षेत्र में कमजोर है, उनकी न तो जनता के बीच छवि अच्छी है और न ही कार्यकर्ताओं उन्हें पसंद करते हैं. सर्वे के मुताबिक बीजेपी में करीब दो दर्जन सांसद ऐसे हैं जो पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर रहे हैं.

बीजेपी के एमपी फॉर्मूले ने बढ़ाई सांसदों की धड़कनें

मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे में बीजेपी ने जो प्रयोग किया है, उससे अब यूपी के सांसदों की बेचैनी भी बढ़ गई है. अगर एमपी के फॉर्मूले पर लोकसभा चुनाव में यूपी में भी टिकटों का बंटवारा होता है तो कई वर्तमान सांसदों के टिकटों पर खतरे की तलवार लटकते दिख रही है. इनमें कई सासंदों की उम्र भी आड़े आ सकती है. 

बीजेपी 75 साल से ज्यादा उम्र वाले फॉर्मूले पर जाती है तो कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी, बरेली के सांसद संतोष गंगवार, मथुरा से सांसद हेमामालिनी और प्रयागराज की सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी का टिकट कट सकता है.  इस सूची में डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और फिरोजाबाद के सांसद चंद्रसेन जादौन भी आते हैं.

Watch: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत से की सरकारी अफसरों की तुलना, क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget