एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Chunav 2024: सपा से टिकट मिलने के बाद पहली बार बोले हरेंद्र मलिक, जयंत चौधरी पर कही ये बात, BJP को दी चुनौती

Lok Sabha Election 2024: मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से हरेंद्र मलिक अब सपा प्रत्याशी घोषित हो गए हैं.उनका कहना है बीजेपी से त्रस्त लोगों को एकजुट करूंगा.

Muzaffarnagar Lok Sabha Seat:समाजवादी पार्टी ने लोकसभा के जिन 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है, उनमें पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक के नाम पर मुहर लगा दी है.  हालांकि तस्वीर पहले ही लगभग साफ हो चुकी थी कि हरेंद्र मलिक ही मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लडेंगे और आज अखिलेश यादव ने घोषणा भी कर दी. सबसे बड़ी बात ये रही कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर जो सपा से टिकट की रेस शुरू हुई उसमे कभी कोई दूसरा नाम आया ही नहीं और हरेंद्र मलिक टिकट की रेस जीतने में कामयाब भी हो गए.

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से हरेंद्र मलिक अब सपा प्रत्याशी घोषित हो गए हैं.उनका कहना है बीजेपी से त्रस्त लोगों को एकजुट करूंगा, और बीजेपी को घेरूंगा. धरातल की हकीकत अलग है और बीजेपी का विरोध बहुत है.हमेशा ही जानता के बीच रहा हूं इसलिए चुनाव में कोई दिक्कत नहीं है. जनता हमारे साथ हैं.

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी के एलान पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

'मंत्री संजीव बालियान चुनाव लड़े या बीजेपी से कोई और'
सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक का कहना है मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव मंत्री संजीव बालियान लड़े या कोई और कोई दिक्कत नहीं है.हम हर मुकाबले के लिए तैयार हैं.750 किसानों की शहादत, हाथरस पिटाई प्रकरण, किसानों की दिक्कतें, नौजवानों की परेशानियां, किसानों की जमीनों को लेकर रचे जा रहे कुचक्र, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह का 12 तुगलगाबाद रोड से बाहर सामान फेकना जैसे बड़े मुद्दे हैं.जनता के बीच जाएंगे और बीजेपी को घेरेंगे.

'हमारा चुनाव जयंत चौधरी से नहीं है'
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक से जब सवाल किया गया कि जयंत चौधरी गठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ चले गए हैं कितना नुकसान होगा, तो बोले हमारा चुनाव जयंत चौधरी से नहीं है, बीजेपी प्रत्याशी से होगा, ना जयंत चौधरी हमारे सामने चुनाव लड़ रहें हैं, हमारी उनसे कोई दुश्मनी थोड़ी है, हमारा चुनाव बीजेपी से होगा और हम जीतेंगे.

शुरू से ही रेस में सबसे आगे रहे रहे हरेंद्र मलिक
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से टिकट की रेस में शुरू से ही सबसे आगे रहे.जब सपा और आरएलडी साथ थे तब भी गठबंधन से हरेंद्र मलिक का नाम ही फाइनल था.राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा आम थी कि हरेंद्र मलिक के टिकट को लेकर अखिलेश और जयंत में टेंशन है.सपा हरेंद्र मलिक को चुनाव लड़ाना चाहती है और आरएलडी अपने किसी प्रत्याशी को.आरएलडी को जो 7 सीट गठबंधन में दी गई थी उसमे मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर आरएलडी के सिंबल पर ही हरेंद्र मलिक को चुनाव लड़ने की चर्चा थी,गठबंधन टूटा लेकिन हरेंद्र मलिक टिकट की रेस में आगे ही रहे और रेस जीत भी गए.चार दिन पहले लखनऊ में हुई अखिलेश यादव की बैठक में भी उन्हें कह दिया गया था कि जाइए आप ही चुनाव लडेंगे और आज अखिलेश ने उनके नाम पर फाइनल मुहर लगा दी. (सनुज शर्मा की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget