एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का क्या होगा फॉर्मूला? कल सौंपी जाएगी रिपोर्ट, फैसला जल्द

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीनों का वक्त बचा है, ऐसे में उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग की चर्चा शुरू हो गई है.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब तीन महीने का वक्त बचा है. सभी राजनीतिक दल आम चुनावों के लिए सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में जुट गई हैं. इस बीच I.N.D.I.A. अलायंस भी गठबंधन के दलों के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस गठबंधन कमिटी अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन और सीट शेयरिंग पर रिपोर्ट सौंपेगी.

कांग्रेस की अलायंस कमेटी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, मुकुल वासनिक और मोहन प्रकाश शामिल हैं. मुकुल वासनिक कमेटी के संयोजक हैं.

Truck Driver Strike News: लखनऊ में आज शाम तक खत्म हो जायेगा पेट्रोल-डीजल? ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल का दिख रहा असर

यूपी में कांग्रेस 15-20 सीट की डिमांड कर रही है. वहीं समाजवादी पार्टी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि वह गठबंधन में सीटें मांगेगी नहीं बल्कि देगी. फिलहाल यूपी में सीटों के बंटवारे का दारोमदार न सिर्फ सपा बल्कि कांग्रेस पर भी है. दरअसल, इंडिया अलायंस के झंडे तले यूपी में सपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल तीनों साथ हैं. रालोद भी 10-12 सीटों की मांग कर रही है. रालोद का मानना है कि उसे पश्चिमी यूपी की सीटों पर प्रमुखता से मौका दिया जाए. पार्टी जाट बाहुल्य सीटों पर अपना दावा ठोंक रही है.

यूपी कांग्रेस को भी रिपोर्ट का इंतजार
वहीं सपा के संदर्भ में सूत्रों का दावा है कि पार्टी ने फैजाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, आजमगढ़, बदायूं, फिरोजाबाद और अंबेडकरनगर में प्रत्याशी उतारने का मन बना लिया है. एटा लोकसभा सीट पर तो अखिलेश यादव ने नवल किशोर शाक्य की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी.

दूसरी ओर यूपी में कांग्रेस अमेठी और रायबरेली समेत कई और सीटों पर अपना दावा कर रही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की गठबंधन कमेटी में यूपी में गठबंधन के संदर्भ में क्या प्रस्ताव किया गया है. साथ ही कांग्रेस की यूपी इकाई को इस बात का भी इंतजार है कि वह जिन सीटों पर अपना दावा ठोंक रही है, वह उसे मिलेंगी या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget