एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में भी INDIA गठबंधन में तकरार! 11 सीटों पर मानने को तैयार नहीं कांग्रेस, अजय राय के बयान से हलचल

Lok Sabha Election 2024: यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अखिलेश यादव द्वारा 11 सीटें दिए जाने के फ़ैसले पर असहमति जताई है. उन्होंने कहा कि भी बात चल रही है.

Lok Sabha Election 2024: बिहार में नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन को छोड़कर दोबारा एनडीए के साथ जाकर नौवीं बार सीएम पद की शपथ ले ली हैं जिससे विपक्षी दलों की एकजुटता को करारा झटका लगा है. इस बीच यूपी में भी हालात ज़्यादा अच्छे नहीं दिख रहे हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस को ग्यारह सीटों को देने का एलान कर दिया है लेकिन, कांग्रेस इस पर सहमत नहीं दिखाई दे रही है. यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने साफ़ कर दिया कि अभी सीटों को लेकर बात की जा रही हैं. 

यूट्यूब चैनल यूपी तक से बात करते हुए अजय राय ने अखिलेश यादव द्वारा ग्यारह सीटें दिए जाने के फ़ैसले पर असहमति जताई. उन्होंने कहा कि मैं सभी साथियों को कहना चाहूंगा कि अखिलेश जी का जो भी निर्णय आया है, उस पर हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व मुकुल वासनिक के नेतृत्व में जो कमेटी बनी है वो निर्णय ले रही है. बहुत का सकारात्मक और अच्छे वातावरण में बातचीत चल रही है. इसका परिणाम बहुत जल्द आने वाला है. 

11 सीटों पर मानने को तैयार नहीं कांग्रेस
अजय राय के बयान के बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस फ़िलहाल को अखिलेश यादव के फैसले पर सहमति जताने के मूड में नहीं है. अगर ऐसा होता है कि यूपी में भी इंडिया गठबंधन के बीच दरार दिखाई दे सकती हैं. अखिलेश यादव लगातार महीने के आखिर तक यूपी में सीटों के बँटवारे का फ़ॉर्मूला तय होने की बात कहते रहे हैं. दोनों दलों के बीच तीन राउंड की बातचीत भी हुई. लेकिन शनिवार को सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस को ग्यारह सीटें देने का एलान कर दिया. 

बिहार में पहले ही नीतीश कुमार के जाने से इंडिया गठबंधन को करारा झटका लगा है, पश्चिम बंगाल में भी सीएम ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया हैं पंजाब में भी आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ नहीं दिख रही और यूपी में मायावती के भी साथ आने की उम्मीद लगभग ख़त्म सी हो गई है. ऐसे में अगर सपा के साथ भी कांग्रेस का तालमेल बिगड़ता है तो मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. कांग्रेस जल्द इस पर अपना रुख़ साफ़ नहीं करती हैं तो बिहार से मुश्किलें यूपी में भी खड़ी हो सकती हैं.

UP News: जगदगुरू रामभद्राचार्य ने 'विभीषण' से कर दी नीतीश कुमार की तुलना, कहा- 'वो पलटूराम तो हैं ही'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget