एक्सप्लोरर

UP Politics: INDIA गठबंधन पर अब मायावती लेंगी फैसला? इस वजह से कांग्रेस और सपा ने लिया ये निर्णय

UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती इंडिया गठबंधन में शामिल होंगी या नहीं, इसे लेकर यूपी की सियासत में चर्चाओं का दौर जारी हैं. माना जा रहा है बसपा जल्द कोई बड़ा एलान कर सकती हैं.

UP Lok sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के अपने अगले कदम को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं कि क्या वो इंडिया गठबंधन में शामिल होंगी या फिर अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लेंगी. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने ये फैसला अब मायावती पर ही छोड़ दिया है. ऐसे में सबकी नजरें 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर टिकी है, माना जा रहा है कि इस दिन वो कोई बड़ा एलान कर सकती हैं और अपनी आगे की रणनीति का खुलासा कर सकती है. 

कांग्रेस और सपा दोनों ही चाहते हैं कि बीजेपी को हराने के लिए मायावती इंडिया गठबंधन के साथ आएं और सभी बीजेपी विरोधी एकजुट होकर मैदान में उतरें. कांग्रेस तो पहले ही बसपा को लेकर अपनी रुख़ साफ़ कर चुकी है, वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से भी रास्ते खोल दिए गए हैं. अब आखिरी फैसला मायावती के हाथ में ही है. 

अखिलेश यादव ने रास्ता साफ किया 

अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं मायावती यूपी की बड़ी नेता है. मैं उनका सम्मान करता हूं और हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए. इस बीच शुक्रवार को दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर होने वाली बैठक को भी टाल दिया गया है. इसकी एक वजह बसपा सुप्रीमो मायावती को भी माना जा रहा है. दोनों पार्टियां मायावती के रुख़ का भी इंतज़ार कर रही हैं. कांग्रेस चाहती हैं कि कोई ऐसा फ़ॉर्मूला बने कि अगर मायावती भी गठबंधन में शामिल होती हैं तो कोई परेशानी न हो. 

मायावती के अगले रुख का इंतजार

बसपा के आने से यूपी में सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला भी बदल सकता है. कांग्रेस और सपा के कई नेता मायावती को साथ लाना चाहते हैं तो वहीं बसपा नेता भी चाहते हैं कि अगर पार्टी के अस्तित्व को बचाए रखना है तो इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनना चाहिए. खबरों की माने तो अखिलेश यादव ने यूपी में सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला भी लगभग तैयार कर लिया है. इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए सीटें छोड़ी गई है. इस फ़ॉर्मूले के मुताबिक़ अगर बसपा गठबंधन में आती है तो सपा 35 सीटों पर, बसपा 30, कांग्रेस 10 और रालोद को 5 सीटें दी जा सकती हैं.

अब सबकी नज़रें मायावती के अगले कदम पर लगी हैं. सोमवार को बसपा सुप्रीमो को जन्मदिन हैं. इस दिन वो दिल्ली आ रही हैं और यहां कांग्रेस के नेताओं से भी मुलाक़ात कर सकती हैं. अगर सबकुछ ठीक रहता है तो मायावती अपने अगली रणनीति को एलान भी कर सकती हैं. 

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा में आए अतिथियों को भेंट की जाएगी राम जन्मभूमि की मिट्टी, PM मोदी के लिए ये खास उपहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget