एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'लोकसभा चुनाव में अपने बलबूते पर सत्ता हासिल करेंगे' बसपा की बैठक में मयावती का एलान

Lok Sabha Elections 2024: बसपा चीफ मायावती ने कहा केंद्र की और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्य सरकारों की संकीर्ण, जातिवादी तथा जनविरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली की वजह से राजनीतिक हालात बदल रहे हैं.

UP News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव अपने बलबूते, पूरे दमखम से लड़कर सत्ता हासिल करने का आह्वान किया. बसपा सुप्रीमो ने गुरुवार को कहा कि अगला आम चुनाव दिलचस्प और संघर्षपूर्ण साबित होगा जिसमें बसपा की भी अहम भूमिका होगी.

बसपा प्रमुख ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में पार्टी की उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड इकाइयों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे दमखम और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं ताकि लोकसभा चुनाव में बेहतर नतीजे हासिल कर 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की सरकार बनाई जा सके.

मायावती ने देश की सियासी स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, ''केंद्र की और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्य सरकारों की संकीर्ण, जातिवादी तथा जनविरोधी नीतियों एवं कार्यप्रणाली की वजह से राजनीतिक हालात तेज़ी से बदल रहे हैं. लोग किसी एक पार्टी का वर्चस्व नहीं चाहते बल्कि वह बहुकोणीय संघर्ष का रास्ता चुनने को आतुर नजर आ रहे हैं.’’

उन्होंने कहा कि इन हालात में अगला लोकसभा चुनाव संघर्षपूर्ण, व्यापक जनहित एवं देशहित में होने की प्रबल संभावना है जिसमें बसपा की भी अहम भूमिका होगी. उन्होंने कहा ‘‘ऐसे में पार्टी को समय-समय पर दिये जा रहे ज़रूरी दिशा-निर्देशों पर ईमानदारी व निष्ठापूर्वक मेहनत करके अच्छा नतीजा हासिल किया जा सकता है.'' मायावती ने कहा कि चुनाव में अच्छे नतीजे मिलने से बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के 'आत्मसम्मान व स्वाभिमानी आंदोलन' को केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मज़बूती मिलेगी.

मायावती ने आगामी छह दिसंबर को डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस को पूरी मिशनरी भावना के अनुरूप आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह मण्डलों... आगरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ तथा सहारनपुर के लोग नोएडा में 'राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल ग्रीन गार्डेन' में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. उन्होंने कहा कि शेष 12 मण्डलों के लोग लखनऊ में डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल स्थित 'डॉक्टर आम्बेडकर स्मारक' में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. मायावती ने दावा किया कि बसपा आम्बेडकर के 'आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान' के कारवाँ को आगे बढ़ाने का दृढ़संकल्प रखने वाली देश की एकमात्र पार्टी है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में जनता रोजगार, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न सुविधाओं के लिये तरस रही है. उन्होंने कहा ‘‘भाजपा भी सपा व कांग्रेस की तरह अपने काम के बल पर जनता से वोट माँगने की स्थिति में नहीं है इसीलिए वह संकीर्ण, भड़काऊ एवं विभाजनकारी मुद्दों का सहारा ले रही है.’’ उन्होंने आगाह किया कि इससे ख़ासकर बहुजन समाज के लोगों को बहुत सावधान रहना है और किसी तरह के बहकावे में नहीं आना है.

UP Free Bus Travel: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में इन महिलाओं का नहीं लगेगा टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget