एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में मिशन 80 के लिए बीजेपी ने लगाई ताकत, 'शुक्रिया मोदी भाईजान' से 2024 में बनेगा काम?

Lok Sabha Election 2024 UP: यूपी में बीजेपी ने मुस्लिम वोटरों को रिझाने की तैयारी शुरू कर दी है, 'शुक्रिया मोदी भाईजान' कार्यक्रम के ज़रिए पार्टी मुस्लिमों के लिए किए गए काम गिना रही है.

UP Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी को और तेज धार देना शुरू कर दिया है. बीजेपी (BJP) की नजर अब मुस्लिम वोटरों पर हैं, जिसे रिझाने के लिए पार्टी ने एक नए कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका पहला आयोजन नवाबों की नगरी लखनऊ में किया गया. बीजेपी ने इसे 'शुक्रिया मोदी भाईजान' का नाम दिया है. इसके नाम से साफ है कि बीजेपी ये बताने की कोशिश कर रही है कि मोदी सरकार ने जो काम हिन्दुओं के लिए किया है वहीं मुस्लिमों के लिए भी किया है. 

बीजेपी ने अब यूपी में मुस्लिमों को रिझाने की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने यूपी में सभी 80 सीटों को जीतने को लक्ष्य रखा हैं, जिसके लिए मुस्लिम मतदाताओं का साथ आना भी जरूरी है क्योंकि कई सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं. ऐसे में पार्टी ने इन सीटों पर भी जमीनी काम शुरू कर दिया है. लखनऊ के अलावा बीजेपी बरेली और मेरठ जैसी सीटों पर भी 'शुक्रिया मोदी भाईजान' कार्यक्रम करेगी. 

मुस्लिम वोटरों पर बीजेपी की नज़र
बीजेपी ने जहां एक तरफ राम मंदिर के जरिये हिंदू वोटर को साधने की कोशिश है, तो वहीं मुस्लिम महिलाओं के बीच जाकर भी विकास की योजनाएं गिनाई जा रही है और ये बताने की कोशिश हो रही है कि मोदी सरकार का मिशन सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है. बीजेपी ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है.

बीजेपी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज़ हुसैन ने भी इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि मोदी सरकार ने मुस्लिमों के लिए भी उतना ही काम किया है, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस हो या सपा-बसपा सभी ने मुस्लिमों को बीजेपी का डर दिखाकर उनका वोट हासिल किया है. मुस्लिमों को भाजपा का डर दिखाया जा रहा है, जबकि मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए जो काम किए वो आजतक किसी ने नहीं किए.  

मुस्लिमों वोटरों को जोड़ने की कोशिश
मुस्लिम महिलाओं को लेकर बीजेपी का नजरिया शुरू से ही अलग रहा है. पहले तीन तलाक के मुद्दे पर उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश हुई और अब विकास योजनाओं के सहारे उन्हें रिझाया जा रहा है. पिछले कुछ चुनावों में बीजेपी को इसका फ़ायदा भी मिला है. तीन तलाक क़ानून के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी के पक्ष में वोट किया है.

Lok Sabha Election 2024: यूपी में मायावती ने आसान कर दी बीजेपी की राह! जानें- कैसे बसपा ने कमजोर कर दी विपक्ष की लड़ाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget