एक्सप्लोरर

Watch: अमेठी में कांग्रेस दफ्तर के बाहर लाठी डंडों से हमला! कई गाड़ियों में तोड़फोड़, देखें Video

UP Lok Sabha Election 2024: अमेठी में कांग्रेस दफ्तर के बाहर देऱ रात कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की. जिसके बाद हंगामा मच गया.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस दफ्तर में रविवार देर रात कई लोगों ने हमला कर दिया और जमकर उत्पात मचाया. इन लोगों ने कांग्रेस दफ़्तर के बाहर खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उनके शीशे तोड़ डाले. हंगामा करने के बाद सभी आरोपी भाग निकले. कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और स्मृति ईरानी पर आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ये किया गया.  

कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने इसका वीडियो शेयर किया है. सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दफ़्तर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भाजपा के लोगों ने तोड़फोड़ की और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ रखे बैठा रहा है. कांग्रेस ने कहा कि भाजपा हार की बौखलाहट से ये कर रही है. 

कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है. जिसके साथ लिखा, 'अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई. पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भाजपाई गुंडागर्दी करते रहे. हवा का रुख़ बदल गया है, गाड़ियां तोड़ने से बात नहीं बनेगी भाजपाईयों!'

कांग्रेस की ओर से जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें कई गाड़ियों के शीशे टूट हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों ने आरोप लगाया कि इन गाड़ियों को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में तोड़ा गया है. कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि, ये लोकतंत्र पर हमला है. स्मृति ईरानी की बौखलाहट है. कांग्रेस दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियों को तोड़ा गया. एक और कार्यकर्ता ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने उनकी गाड़ियां तोड़ी थी. उनके हाथों में लाठियां थी. उन्होंने कहा कि अगर वो वहाँ से नहीं भागते तो उन्हें भी मारते. 

वहीं कांग्रेस की ओर से एक पोस्ट में आरोप लगाया, 'यूपी के अमेठी में स्मृति ईरानी और BJP के कार्यकर्ता बुरी तरह डरे हुए हैं. सामने दिख रही हार से बौखलाए BJP के गुंडे लाठी-डंडों से लैस होकर अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अमेठी के लोगों पर भी जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में कई लोग बुरी तरह घायल हैं. घटना के दौरान स्थानीय लोगों की गाड़ियों को भी नुक़सान पहुंचाया गया. इस पूरी घटना के दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनकर खड़ा रहा. ये घटना गवाह है कि अमेठी में BJP बुरी तरह हारने वाली है. 

इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया और सड़क जाम करने की कोशिश की. इस मामले में स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत कर ली गई है, पुलिस प्रशासन ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया है. 

सपा नेता शिवपाल यादव के खिलाफ FIR दर्ज, बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर की है अभद्र टिप्पणी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत के जमीन वाले ट्वीट पर सियासत, 3 साल बाद सोशल मीडिया का सहारा क्यों?
ऋषभ पंत के जमीन वाले ट्वीट पर सियासत, 3 साल बाद सोशल मीडिया का सहारा क्यों?
दिल्ली-झारखंड की तरह यूपी में भी आंदोलन की तैयारी, लखनऊ में बना जस्टिस मोर्चा
दिल्ली-झारखंड की तरह यूपी में भी आंदोलन की तैयारी, लखनऊ में बना जस्टिस मोर्चा
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी

Embed widget