एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: BJP के बुर्का वाले बयान पर सियासी बवाल, सपा सांसद एसटी हसन बोले- 'यह तो हरासमेंट है'

Lok Sabha Election 2024: मतदान वाले दिन बुर्के वाली महिलाओं की जांच कराये जाने की भाजपा की मांग पर सपा सांसद डॉ एस टी हसन ने बीजेपी की इस मांग पर आपत्ति जताई है.

UP Lok Sabha Chunav 2024: मतदान वाले दिन बुर्के वाली महिलाओं की जांच कराये जाने की भाजपा की मांग पर अब सियासी संग्राम छिड़ गया है. असदुद्दीन ओवैसी के बाद समाजवादी पार्टी की तरफ से इस बयान पर आपत्ति जताई गई है. सपा सांसद डॉ एस टी हसन ने बीजेपी की इस मांग पर आपत्ति जताई है. एस टी हसन ने कहा यह तो हरासमेंट है इंसान वोट डालने जा रहा है या बॉर्डर क्रॉस करने जा रहा है जो जांच होगी.

एसटी हसन ने आगे कहा कि अगर इतना शौक है तो बायोमेट्रिक सिस्टम लागू कर दें और अपने लोगो से भी भाजपा वाले बायोमेट्रिक सिस्टम से वोटिंग कराये ताकि फर्जी वोटिंग भी न हो, सही आदमी वोट डाल दे जब राशन बायोमेट्रिक सिस्टम से मिल सकता है तो  बायोमेट्रिक सिस्टम से वोट क्यों नहीं पड़ सकता है. आप किसी महिला का बुर्का उतरवा रहे हैं उस का हरेशमेंट कर रहे हैं. हमारे यहां बुर्का ,हिजाब और हिंदू भाइयों में भी तहजीब है  महिलाएं घूंघट लगाती हैं. आप उनके भी घुंघट हटाएंगे?

सपा सांसद एसटी हसन ने की ये मांग
एसटी हसन ने आरोप लगाया है कि बीजेपी टारगेट करती है मुस्लिम को और मुसलमानों के रीति रिवाज को उन्हें लगता है कि इस से हिंदू भाई खुश होंगे लेकिन यह फार्मूले इनके चल नहीं रहे हैं, यह धुर्वीकरण करना चाहते हैं लेकिन 80 प्रतिशत हिन्दू भाई मुसलमानों के साथ खड़े हैं और दोनो साथ साथ खुशी से रहते हैं. भाजपा वाले बौखलाये हुए हैं. मेरी डिमांड यह है कि बायोमेट्रिक सिस्टम से ही वोटिंग होनी चाहिए उससे फर्जी वोटिंग खत्म हो जाएगी लेकिन भाजपा वाले ख़ुद भी बहुत फर्जी वोट डालते हैं वह भी खत्म हो जाएंगे मेरे अंदाज़ में 40 से 50 प्रतिशत भाजपा वाले फर्जी वोट डालते हैं. इसलिए बायोमेट्रिक सिस्टम से वोटिंग होनी चाहिये. 

वोट डालने जाने वाली हर महिला की तलाशी लेंगें तो वहां ऐसा लगेगा कि जैसे कोई आतंकी आ गया हो  यह सब मुसलमानों की वोटिंग प्रतिशत कम करने की तरकीबें हैं . जब हर किसी की नकाब उतरवाई जायेगी तो आधी महिलाएं तो ख़ुद ही वहां वोट डालने नहीं आयेगी. आज़म खान और उनके परिवार को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर सपा सांसद ने कहा कि यह कोर्ट का फैसला है अच्छी बात है उन्हें जमानत मिली है मिलनी भी चाहिए थी इस पर हम क्या टिप्णी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की रार यूपी पहुंची, छठे फेज की वोटिंग से पहले सीएम योगी के बयान पर सियासी हंगामा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP के ही वोटबैंक में सेंध लगाएंगे चिराग पासवान! LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP के ही वोटबैंक में सेंध लगाएंगे चिराग पासवान! LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास...सवालों पर झुंझला कर झटक दिया ABP न्यूज़ का माइक
गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास...सवालों पर झुंझला कर झटक दिया ABP न्यूज़ का माइक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अवधेश प्रसाद बोले- 'रामजी के दरबार में डकैती', दोषियों के लिए बने विशेष कानून
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अवधेश प्रसाद बोले- 'रामजी के दरबार में डकैती', दोषियों के लिए बने विशेष कानून
Monsoon 2026: शामली में पहली बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, नेहरू मार्केट समेत कई इलाकों में जलभराव
शामली में पहली बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, नेहरू मार्केट समेत कई इलाकों में जलभराव

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget