एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले RSS तैयार कर रहा बीजेपी के लिए रोडमैप, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

RSS Meeting in Lucknow: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और यूपी की भारतीय जनता पार्टी संगठन के बीच लखनऊ में हुई बैठक में 2024 को लेकर बीजेपी की जमीन मजबूत करने पर रणनीति बनी है.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है. एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघ और बीजेपी चुनावी पिच मजबूत करने का काम कर रही हैं, साथ ही विपक्षी गठबंधन इंडिया को भी घेरने की रणनीति बना रही हैं. इसी के तहत अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी पूरी मजबूती से मैदान में जुटते नजर आ रहा है.

लखनऊ में मंगलवार को हुई बैठक में संघ के सह सर कार्यवाहक अरुण कुमार और राज्य की योगी सरकार के साथ आयोजित बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर रणनीति बनी. इसमें सामाजिक सरोकार के साथ-साथ राष्ट्रवाद के मुद्दे को आगे बढ़ाने पर मंथन हुआ. इस समन्वय बैठक के जरिए संघ के अधिकारियों ने योगी सरकार और बीजेपी के कामकाज की जमीनी हकीकत को परखा. इस बैठक में बीजेपी यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और यूपी के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहे.

इन-इन मुद्दों पर रखी गई बात

  • यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और यूपी बीजेपी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठन के किए जा रहे कामों के बारे में संघ को बताया.
  • यूपी सरकार के मंत्रियों ने अपने विभाग के कामों के बारे में जानकारी दी.
  • संघ के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी.
  • हिंदू जागरण मंच ने अवैध घुसपैठ और सरकारी जमीनों पर मस्जिद और मजार बनाने की समस्या रखी.
  • विद्या भारती की ओर से विद्यालयों की मान्यता, विद्यालयों के भूमि आवंटन से जुड़े मुद्दे रखे गए.
  • विश्व हिंदू परिषद ने धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे मुद्दे रखे.
  • लघु उद्योग भारती की ओर से उद्यमियों से जुड़े हुए मुद्दे रखे गए.

दलित और पिछड़े वर्ग के बीच पकड़ मजबूत करने पर चर्चा

बैठक में अलग-अलग विषयों को सुनने के बाद विपक्षी गठबंधन इंडिया को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई. साथ ही दलित और पिछड़े वर्ग के बीच में पकड़ मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी मिलकर कैसे काम करेगी इस पर भी चर्चा हुई. बैठक में किसानों की समस्याओं और गोवंश के मुद्दे पर भी बात हुई. महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करते हुए महिलाओं के बीच संघ और बीजेपी का जनाधार बनाने पर चर्चा हुई साथ ही महिला विस्तारक तैयार करने पर मंथन हुआ.

यह भी पढ़ेंः 

UP News: बस्ती में प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी नेता को बनाया बंधक, धरने पर भी बैठे, इस बात से हैं नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget