एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: संघ की समन्वय बैठक में लव जिहाद, धर्मातंरण समेत इन बड़े मुद्दों पर मंथन, 2024 को लेकर तैयारी तेज

Lok Sabha Election 2024: समन्वय बैठक में विश्व हिन्दू परिषद ने जहां धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मुद्दों को उठाया तो वहीं हिंदू जागरण मंच की ओर से अवैध घुसपैठ, सरकारी जमीन पर अवैध मजार पर चिंता जताई गई

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) एक्टिव मोड में आ गई है. मंगलवार को संघ, बीजेपी (BJP) व सभी अनुषांगिक संगठनों के साथ एक समन्वय बैठक हुई जो आज भी जारी रहेगी. इस बैठक में संघ और बीजेपी के बीच तालमेल बिठाने और चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है. इस बैठक में लव जिहाद (Love Jihad) से लेकर धर्मांतरण, राम मंदिर (Ram Mandir), काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) और राष्ट्रवाद जैसे तमाम मुद्दों पर बात की गई. मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी बैठक में शामिल हुए थे. 

आरएसएस की समन्वय बैठक में विश्व हिन्दू परिषद ने जहां धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मुद्दों को उठाया तो वहीं हिंदू जागरण मंच की ओर से अवैध घुसपैठ और सरकारी जमीनों पर मस्जिद और मजार बनाने की समस्या का जिक्र किया गया. इसके अलावा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों पर संघ ने जानकारी ली और काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर निर्माण के साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास पर बात की गई. बैठक में इस बात को लेकर मंथन किया गया कि जनता के बीच राष्ट्रवाद के मुद्दों को कैसे रखा जाएगा. 

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी मंथन

लखनऊ में हो रही समन्वय बैठक में संघ के साथ अनुषांगिक संगठनों में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की पर भी मंथन किया गया. इसके जरिए महिलाओं के बीच संघ और भाजपा का जन आधार बढ़ाने पर चर्चा हुई. ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कैसे जोड़ा जाए इसे लेकर भी रणनीति तैयार करने पर मंथन पर हुआ. बैठक में सह सर कार्यवाहक अरुण कुमार ने कहा कि भाजपा और सरकार संघ के अनुषांगिक संगठनों के साथ संबंध में और संपर्क बढ़ाएं. जमीनी फीडबैक लेकर व्यवस्था में सुधार करें. 

संघ, बीजेपी और तमाम अनुषांगिक संगठनों के साथ समन्वय बैठक का ये सिलसिला आज भी जारी रहेगा. 22 सितंबर को सर संघचालक मोहन भागवत भी लखनऊ पहुंच रहे हैं. इस बैठक में जो भी चर्चा होगी और उसकी रिपोर्ट भागवत को दी जाएगी. 

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा, उठाए कई सवाल, कहा- झूठ बोलने की जरूरत क्या थी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget