एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: इलाहाबाद से टिकट कटने पर क्या बोलीं रीता बहुगुणा जोशी? यहां जानें

Rita Bahuguna Joshi On Denied BJP Ticket: बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने मैं एक कार्यकर्ता के तौर पर हूं और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी हर चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने की होती है.

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी पर भरोसा जताया है. वहीं अब बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने इलाहाबाद सीट से अपना टिकट कटने पर प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि टिकट कटने से ना कोई नाराजगी है ना कोई मलाल, और ना ही दुखी हूं. बीजेपी सांसद ने कहा किपार्टी हाईकमान का फैसला दिल से स्वीकार है.

इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने कहा कि पार्टी ने मुझे भरोसे में लेकर पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है. वहीं उन्होंने कहा कि नीरज के घर जाकर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया है, नीरज के लिए आज से प्रचार भी शुरू कर दिया है. नीरज त्रिपाठी को चुनाव जिताकर उनके पिता केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दुंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत का तोहफा दूंगी. 

वहीं रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि बीजेपी में मैं एक कार्यकर्ता के तौर पर हूं और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी हर चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने की होती है. मैंने अपने जीवन में कई चुनाव लड़े हैं, एक चुनाव नहीं लडूंगी तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा. टिकट कटने के बदले मैंने पार्टी हाईकमान से कुछ नहीं मांगा है. राजनीति में मैं सेवा के लिए हूं, सौदेबाजी के लिए नहीं कि टिकट कटने के बदले कुछ मांगूं. बीजेपी सांसद ने कहा कि राजनीति मेरा व्यवसाय नहीं है, इलाहाबाद की दोनों सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को जिताने का काम करूंगी. 

बीजेपी सांसद ने कहा कि पार्टी देश प्रदेश में जहां भेजेगी, वहां जाकर भी चुनाव प्रचार करूंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तीसरी बार पार्टी की सरकार बनवाने का काम करूंगी. बीजेपी ने मुझे विधायक बनाया, कैबिनेट मंत्री बनाया, सांसद बनाया इतना कम नहीं है.

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी सांसद का कुंडा में 500 गाड़ियों के काफिले के साथ स्वागत, राजा भैया की बढ़ेगी टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget