एक्सप्लोरर

BJP ने नहीं बनाया प्रत्याशी, पीलीभीत से योगी के मंत्री को दिया मौका, अब क्या करेंगे वरुण गांधी?

Pilibhit Lok Sabha सीट पर बीजेपी ने बड़ा निर्णय लिया है. मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया है. जिसके बाद कई सवाल उठ रहे हैं.

Varun Gandhi News: भारतीय जनता पार्टी ने पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को टिकट नहीं दिया. उनकी जगह योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को पीलीभीत से लोकसभा का टिकट दिया गया है. ऐसे में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि वरुण गांधी क्या करेंगे?

दरअसल, बीते दिनों वरुण गांधी के करीबियों द्वारा नामांकन के लिए चार सेट में पर्चा खरीदने की बात सामने आई थी. हालांकि तब उनके समर्थकों ने दावा किया था कि पार्टी वरुण को टिकट देगी. अब पार्टी द्वारा टिकट काटने की दशा में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वरुण गांधी निर्दलीय इलेक्शन लड़ेंगे या किसी राजनीतिक दल का दामन थामेंगे.

बीते दिनों एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम घोषणा पत्र में जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से वरुण गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने भी सकारात्मक संकेत दिए थे. इसके अलावा पीलीभीत से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने भी वरुण गांधी के लिए सीट खाली करने का ऑफर दिया था.

माना जा रहा है कि बीजेपी द्वारा टिकट काटे जाने के बाद अब गेंद वरुण के पाले में है कि वह क्या फैसला करते हैं.

क्या है पीलीभीत लोकसभा सीट का इतिहास!
इस लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत सीट से छह बार सांसद रह चुकी हैं. मेनका गांधी ने 1989 में पहली बार जनता दल के टिकट पर पीलीभीत लोकसभा सीट जीती. उसके बाद 1996 से 2014 के बीच पांच बार इसी सीट से सांसद चुनी गईं. उन्होंने 2009 में बेटे वरुण गांधी के लिए सीट खाली कर दी और सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा, लेकिन 2014 में वो वापस पीलीभीत लोकसभा पर आईं और चुनाव लड़कर जीत हासिल की. वो छठी बार सांसद बनीं. 2019 में एक बार फिर से मेनका ने वरुण गांधी के साथ सीटों की अदला-बदली की. वरुण गांधी पीलीभीत से और मेनका सुल्तानपुर से संसद पहुंचे.

BJP Candidate List: यूपी में बीजेपी ने अपने 13 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget