एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: मथुरा की सीट पर 2019 के मुकाबले कम हुआ मतदान, जानें कितना रहा वोट प्रतिशत

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की आठ लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया. इस बार के चुनाव में मथुरा सीट का वोटिंग प्रतिशत बेहद ही निराशा जनक रहा है.

UP Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश मे दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया शुक्रवार 27 अप्रैल को पूरी कर ली गई. यूपी की आठ लोकसभा सीट मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, अलीगढ़ और मथुरा में मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग कर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मे कैद कर दी.  वहीं इस बार बीजेपी की कब्जे वाली मथुरा लोकसभा सीट का वोटिंग प्रतिशत बेहद ही निराशा जनक रहा है. मथुरा में पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले करीब 12 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है. 

यूपी की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट मथुरा में इस बार कुल 49.3 प्रतिशत ही मतदान हुआ, जो पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले बेहद कम है. साल 2019 के चुनाव में मथुरा सीट पर 61.1 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस आंकड़े के अनुसार मथुरा सीट पर पिछले चुनाव के मुकाबले 11.81 प्रतिशत वोट कम पड़ा है. साल 2024 लोकसभा के दूसरे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसके साथ ही आठों लोकसभा सीटों के वोटिंग प्रतिशत सामने आ चुके हैं. यूपी की जिन आठ लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में वोट डाले गए हैं उनमे सबसे अधिक मतदान अमरोहा लोकसभा सीट पर 64.02 प्रतिशत हुआ. इसके अलावा मेरठ में 58.70, अलीगढ़ में 56.62, बागपत में 55.93, बुलंदशहर में 55.79, गौतमबुद्ध नगर में 53.21, जबकि गाजियाबाद में 49.65 फीसदी मतदान हुआ है. हालांकि मथुरा सीट पर प्रशासन की तरफ से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया था. इसके बाद भी वोटिंग प्रतिशत में इस बार गिरावट देखी गई है.

जानें यूपी में दूसरे चरण की 8 सीटों का वोटिंग प्रतिशत


Lok Sabha Election 2024: मथुरा की सीट पर 2019 के मुकाबले कम हुआ मतदान, जानें कितना रहा वोट प्रतिशत

क्या बोलीं बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी? 
वहीं मथुरा में लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मथुरा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद हेमा मालिनी की प्रतिक्रिया सामने आई है. हेमा मालिनी ने मथुरा के मतदाताओं का आभार जताया है. इसके अलावा उन्होंने कम मतदान को लेकर चिंता जताई है. आपको बता दें मथुरा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस से मुकेश धनगर चुनावी मैदान में थे. जबकि बहुजन समाजवापार्टी की तरफ से सुरेश सिंह चुनाव लड़ रहे थे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच ऋषिकेश पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, गंगा आरती में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget