एक्सप्लोरर

Ghazipur Lok Sabha Seat: ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर सीट पर फिर ठोंका दावा, कहा- 'बृजेश सिंह से कोई एतराज नहीं'

Lok Sabha Election 2024 UP: यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट सुर्खियों में है, सपा ने यहां से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया है जबकि बीजेपी ने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है.

Om Prakash Rajbhar News: उत्तर प्रदेश की गाजीपुर सीट पर एनडीए के सहयोगी और सुहेलदेव समाज पार्टी की अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से दावा ठोकते दिखाई दे रहे हैं. राजभर इस सीट से अफजाल अंसारी के खिलाफ बृजेश सिंह को चुनाव लड़ाना चाहते हैं. उन्होंने इशारों में कहा कि हमारी शुरू से ही गाजीपुर सीट पर चुनाव की मांग रही है. 

योगी सरकार में मंत्री बनने के बाद ओम प्रकाश राजभर पहली बार वाराणसी पहुंचे जहां उन्होंने एबीपी लाइव से लोकसभा चुनाव को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान वो सपा पर भी जमकर हमले करते हुए दिखाई दिए. 

गाजीपुर सीट पर ठोंका दावा
ओम प्रकाश राजभर ने एबीपी लाइव के सवालों पर गाजीपुर की सीट को लेकर बड़ा बयान दिया. राजभर ने स्पष्ट किया कि हम घोसी सीट पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं और जनता के समर्थन पर हम यहां चुनाव जरूर जीतेंगे. इसके अलावा उन्होंने गाजीपुर की सीट पर भी इशारा करते हुए कहा कि हमारी शुरू से ही गाज़ीपुर सीट पर चुनाव लड़ने की मांग रही है. 

राजभर ने आगे कहा कि इस सीट को लेकर एनडीए शीर्ष नेतृत्व की तरफ से फाइनल फैसला लिया जाना है कि वहां पर कौन चुनाव लड़ेगा. अगर वहां से बृजेश सिंह चुनाव लड़ते हैं तो हमें कोई एतराज नहीं. हम टिकट देने के लिए तैयार हैं. इस सीट को लेकर पहले भी बातचीत हो चुकी है, अब फैसला एनडीए शीर्ष नेतृत्व को लेना है.

राजभर इससे पहले भी गाजीपुर सीट से बृजेश सिंह को चुनाव लड़ाने की बात कह चुके हैं. उन्होंने कहा था कि वो इस बारे में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से बात कर रहे हैं. हो सकता है कि एक सीट का और जुगाड़ हो जाए. बीजेपी ने अभी तक गाजीपुर सीट से अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है. 

समाजवादी पार्टी ने गाजीपुर सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को प्रत्याशी बनाया है. अंसारी परिवार और बृजेश सिंह के बीच की अदावत भी किसी से छुपी नहीं है. ऐसे में अगर बृजेश सिंह इस सीट से मैदान में उतरते हैं तो यहां कांटे का मुक़ाबला देखने को मिल सकता है. अफजाल ने मुख़्तार अंसारी को जेल में धीमा जहर देकर मारने का भी आरोप लगाया है. ऐसे में गाजीपुर सीट पर मुख्तार अंसारी की मौत का असर भी देखने को मिल सकता है. 

PM In Uttarakhand: रुद्रपुर में पीएम और उनकी मां की फोटो लेकर पहुंचा शख्स, नरेंद्र मोदी ने कहा- नीचे रख लीजिए ताकि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget