एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: जयंत चौधरी ने मंच से किया मथुरा में बड़ा ऐलान, हेमा मालिनी से डील पक्की, इस बात का हुआ वादा

Lok Sabha Election 2024: हेमा मालिनी ने 2009 के लोकसभा चुनाव में जयंत चौधरी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था. 15 साल बाद अब जयंत चौधरी उनके लिए चुनाव प्रचार करने मथुरा पहुंचे.

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी बीजेपी के लिए भी जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. शनिवार को उन्होंने मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और उनके लिए वोट मांगे. इस दौरान जयंत ने तय कर लिया कि अब वो और हेमा मालिनी कभी एक दूसरे के खिलाफ आमने सामने का चुनाव नहीं लड़ेंगे.  
 
हेमा मालिनी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, 'मैं भी बचपन से हेमा जी का ही फैन था. 2009 में हेमा जी मेरा चुनाव प्रचार में आईं थीं, मुझे नहीं मालूम था कि फिर हम हमने-सामने चुनाव लड़ लेंगे. अगला चुनाव आपके सामने लड़ गए. 

जयंत चौधरी ने किया 2009 का जिक्र
जयंत चौधरी ने कहा, 15 साल हो गए. तो अगर मेरी और हेमामालिनी जी की कोई पिक्चर बननी होती तो उसका टाइटल होता '15 साल बाद'. क्योंकि पंद्रह साल पहले हेमा जी ने मेरे लिए चुनाव प्रचार किया था और आप लोगों का मुझे भरपूर साथ मिला और अब मैं उनके लिए प्रचार करने आया हूं इसलिए मेरी उम्मीद पर आपको खड़ा रहना है. मैं आपको वादा करता हूं कि क्षेत्र के लिए मेरी जवाबदारी रहेगी. 

इस बीच जयंत ने हेमा मालिनी को संबोधित करते हुए कहा कि अब हम और आप कभी हमने-सामने चुनाव नहीं लड़ेंगे ये भी तय हो गया. इस बार मैं आपके चुनाव प्रचार के लिए आ रहा हूं हो सकता है कि अगली बार जब मैं लोकसभा चुनाव लड़ूं तो आप भी मेरा चुनाव प्रचार करने के लिए जरूर आओगी. 

एक-दूसरे के खिलाफ लड़े थे चुनाव
दरअसल, साल 2009 में रालोद एनडीए के साथ थी. तब जयंत चौधरी ने मथुरा से चुनाव लड़ा था और हेमा मालिनी ने उस वक़्त उनके लिए चुनाव प्रचार किया था. इस चुनाव में जयंत चौधरी की जीत हुई थी, लेकिन 2014 के चुनाव में जयंत चौधरी मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़े थे, इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसी का जिक्र जयंत चौधरी इस चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कर रहे थे. 

बता दें मथुरा लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. बीजेपी ने तीसरी बार भी हेमा मालिनी को यहां से टिकट दिया है. इस सीट पर कांग्रेस की ओर से मुकेश धनगर और बसपा के सुरेश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं.  

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की इस सीट पर पहली बार EVM में नहीं होगा कांग्रेस का सिंबल, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget