एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी की 8 सीटों पर अबतक 46 उम्मीदवारों का नामांकन, जानें किस सीट पर किसने भरा पर्चा

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पहले चरण के लिए अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों के 46 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालियान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के 42 उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव-2024 के प्रथम चरण की आठ सीट के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पहले चरण के लिए अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों के 46 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. मंगलवार को कुल 42 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. इसके पहले 22 मार्च को चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. आठ संसदीय क्षेत्रों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मंगलवार को जिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया उनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के इमरान मसूद, बहुजन समाज पार्टी के माजिद अली और स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में राशिद खान एवं शबनम के नाम शामिल हैं. इसी प्रकार कैराना लोकसभा सीट में मंगलवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिनमें समाजवादी पार्टी से इकरा चौधरी, बहुजन समाज पार्टी से श्रीपाल, समाजवादी पार्टी से वैकल्पिक प्रत्याशी नाहिद हसन, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी से प्रीती कश्यप, अखंड भारत स्वतंत्र पार्टी से विक्रम सैनी, आजाद अधिकार सेना से ओमवीर तथा स्वतंत्र प्रत्याशी मनोज राना शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालियान ने भरा नामांकन
उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिनमें भारतीय जनता पार्टी से संजीव कुमार बालियान, समाजवादी पार्टी से हरेन्द्र सिंह मलिक, बहुजन समाज पार्टी से दारा सिंह प्रजापति, जयसमता पार्टी से नील कुमार, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी से ओमपाल सिंह, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से कविता, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से नन्द किशोर पुण्डीर तथा चार स्वतंत्र प्रत्याशी शामिल है. इन चार स्वतंत्र प्रत्याशियों के नाम गौतम आनन्द, प्रदीप कुमार, चरन सिंह और राजकिशोर गर्ग हैं.

इसी प्रकार बिजनौर लोकसभा सीट में आज मंगलवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिनमें बहुजन समाज पार्टी से विजेन्द्र सिंह, मजदूर किसान यूनियन पार्टी से रामधन सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से राजपाल, मजलूम समाज पार्टी से फरमान के नाम शामिल हैं. रिणवा के मुताबिक, नगीना (अ.जा.) लोकसभा सीट से अब तक कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया है जिनमें से तीन ने मंगलवार को नामांकन किया. इन प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी से सुरेन्द्र पाल सिंह, समाजवादी आंदोलन पार्टी से धरमवीर सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रटिक) से रवीन्द्र भारती के नाम शामिल हैं.

मुरादाबाद सीट के अब तक कुल 6 नामांकन
मुरादाबाद लोकसभा सीट से अब तक कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया, इसमें से पांच प्रत्याशियों ने आज मंगलवार को नामांकन किया जिनमें भारतीय जनता पार्टी से सर्वेश कुमार सिंह, बहुजन समाज पार्टी से मो. इरफान, समाजवादी पार्टी से डॉ. एसटी हसन, भारतीय बहुजन समता पार्टी से ओंकार सिंह तथा स्वतंत्र प्रत्याशी साधना सिंह हैं. रामपुर लोकसभा सीट में मंगलवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें परचम पार्टी ऑफ इण्डिया से सैफत अली खान, जनसेवा सहायक पार्टी से जगत सिंह, लेबर पार्टी ऑफ इंडिया से अब्दुल कादर, स्वतंत्र प्रत्याशी अशोक कुमार और शिवप्रसाद शामिल हैं.

पीलीभीत लोकसभा सीट से अब तक कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया है जिनमें से तीन ने मंगलवार को नामांकन किया. इन प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी से अनीस अहमद खान (फूल बाबू), समाजवादी पार्टी से भगवत सरण गंगवार, स्वतंत्र प्रत्याशी आदर्श पांडेय शामिल हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनाव के लिए अधिसूचना 20 मार्च को जारी की गई थी और 27 मार्च नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. नामांकन का समय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के मध्य निर्धारित है.

28 मार्च को होगी नामांकन पत्रों की जांच
नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जायेगी और 30 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. उत्तर प्रदेश की सभी निवार्चन क्षेत्रों के वास्ते चार जून को मतगणना की जायेगी. रिणवा ने बताया कि प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1.43 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 76.23 लाख पुरुष, 67.14 लाख महिला तथा 824 मतदाता तीसरे लिंग के हैं. इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7693 मतदान केंद्र हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अखिलेश-मायावती में सीक्रेट डील! यूपी में बड़ा खेल, जिंदा हुई पुरानी यादें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget