एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Dates: आगरा में तीसरे चरण में होगी वोटिंग, तैयारियों में लगा प्रशासन, जानें कितने वोटर करेंगे मतदान

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है. वही आगरा में तीसरे चरण में वोटिंग होनी है जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारी पूरी करने में जुटे हुए है.

Lok Sabha Election 2024 Dates: लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है और आगरा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान किया जाएगा. आगरा लोकसभा सीट के लिए सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के नामांकन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल रहेगी जबकि नाम वापसी 22 अप्रैल तक किए जा सकते हैं. लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में आगरा लोकसभा सीट पर मतदान के लिए 7 मई की तारीख तय की गई है. इसके साथ ही मतगणना 4 जून को होगी. 

लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो गया है. लोकसभा चुनाव को सात चरणों में पूरा किया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाता लोकसभा चुनाव में अपनी सहभागिता निभाकर अपनी सरकार का चुनाव करेंगे. आगरा लोकसभा सीट पर मतदाता अपने अमूल्य वोट का प्रयोग कर अपने सांसद का चुनाव करेंगे.आगरा लोकसभा सीट पर मतदान कब होगा, मतगणना की तारीख क्या होगी और कितने मतदाता इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाएंगे वो आपको आज बताएंगे.

तीसरे चरण में होगा मतदान
आगरा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा. जिसमें आगरा की जनता अपने अमूल्य वोट का प्रयोग कर अपने सांसद का चुनाव करेंगे. आगरा लोकसभा सीट पर कुल 1757040 वोटर है. जिसमें से 950105 पुरुष वोटर हैं जबकि 806837 महिला वोटर है, जो अपना सांसद का चुनाव करने के लिए तीसरे चरण में मतदान के दौरान अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे. इसके साथ ही थर्ड जेंडर के 98 वोटर हैं . लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या  21343 है जो पहली बार मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाएंगे. 

 मतदान केंद्रों की संख्या 550
लोकसभा चुनाव के आगाज के साथ ही चुनाव आयोग की गाइडलाइन के आधार पर प्रशासनिक अधिकारी तैयारी पूरी करने में जुटे हुए हैं. आगरा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा. जिसको लेकर जिला प्रशासन में चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आगरा लोकसभा सीट पर मतदान केंद्र की अगर बात करें तो यह संख्या 550 है और मतदेय स्थल 1760 रहेंगे. जहां मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे. लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ प्रशासनिक अधिकारी चुनाव को संपन्न कराने की तैयारी में जुट गए है. 

आगरा लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान 114 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. वहीं 128 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे. लोकसभा चुनाव आगरा सीट पर सेवायोजन कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है. जहां से पूरे चुनाव को मॉनिटर किया जाएगा. आगरा लोकसभा सीट के लिए मतगणना और स्ट्रांग रूम के लिए नवीन कृषि मंडी समिति को स्थल बनाया गया है. जहां स्ट्रांग रूम बनाया गया है और 4 जून को मतगणना करना होगी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राजनीति के बड़े खिलाड़ी नहीं पढ़ पाए रामनगरी का मन, चुनाव हार चुकी हैं पूर्व सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में 93 दिन से लापता छात्र का कंकाल मिला, दोस्तों पर हत्या का शक
देहरादून में 93 दिन से लापता छात्र का कंकाल मिला, दोस्तों पर हत्या का शक
'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा
'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget