एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'मोदी गारंटी ही विकसित भारत की गारंटी,' सीएम योगी का राम मंदिर पर बड़ा बयान

UP News: बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधवेशन राजधानी दिल्ली में 17 फरवरी से शुरू हो गया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है.

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार (17 फरवरी, 2024) से शुरू चुका है. इस बैठक में बीजेपी में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव के लिए रोड मैप बनाने वाली है. इस कार्यक्रम के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, उत्तर  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अलग-अलग राज्यों से पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन कार्यक्रम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत पीएम मोदी, जेपी नड्डा सहित पार्टी के तमाम नेताओं के सत्कार के साथ की. योगी आदित्यनाथ ने अधिवेशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत, मोदी के गारंटी से संबंधित जो राजनीति प्रस्ताव बीजेपी के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्तुत किया है. इसका अनुमोदम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया है. 

'140 करोड़ आबादी ने नए भारत का दर्शन किया'
उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि पिछले दस वर्षों में एक सौ चालीस करोड़ की आबादी ने नए भारत का दर्शन किया है. उन्होंने कहा कि नए भारत के नागरिकों को दुनिया में सम्मान मिलता है. जिस भारत की आंतरिक सुरक्षा आज पूरी तरह सुरक्षित है. जिस भारत ने सुशासन का स्वाद आजादी के बाद पहली बार हर तबके को देखने को मिला है.  उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सबको मिला है, वो अभूतपूर्व और अभिनंदनीय है. 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से देश को नेतृत्व देते हैं और काशी विश्वनाथ धाम से जो यात्रा शुरू हुई है. उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में रामलला पांच सदी बाद अपने दिव्य और भव्य मंदिर में पुनः विराजमान हो चुके हैं. जिससे हर रामभक्त, सनातन धर्मावलंबी खुशी से प्रफुल्लित है और भारत को इस दिन की प्रतिक्षा सदियों से थी. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि एक ऐसा प्रकरण रहा जहां बहुसंख्यक समाज को अपने आराध्य के लिए उनकी जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए सदियों तक प्रतिक्षा करनी पड़ी, संघर्ष करना पड़ा, हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार होना पड़ा. राम मंदिर बनाने का जहां संकल्प था मंदिर वहीं बना है. पिछले दस वर्षों में देश के अंदर विकास की रफ्तार बढ़ी है. 

प्रति व्यक्ति आय हुई दोगुनी- सीएम योगी
आज देश के अंदर 1 लाख 20 हजार से स्टार्टअप हैं. भारत के अंदर वित्त मंत्री ने बताया कि जो भारत 2014 में दुनिया की दसवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना जाता था वह आज दुनिया पांचवीं अर्थव्यवस्था के रूप में है. इसके साथ ही प्रति व्यक्ति आय को भी दोगुना करने में भारत सफल हुआ है. रेलवे के इनफ्राक्सटक्चर को लेकर जो कार्य हुआ रेलवे लाइन देश के अंदर इस दौरा बढ़ाने का कार्य जो हुआ. वह 22 हजार किलो मीटर जो थी वह दस वर्ष में बढ़कर 55,198 किलो मीटर हुई. इसके अलावा वंदे भारत और अमृत भारत जैसे वर्ल्ड क्लास ट्रांसपोर्ट सुविधा के रूप में मिली है. विकसित भारत की संकल्प को साकार करना मोदी के गारंटी से ही संभव है और मोदी गारंटी ही विकसित भारत की गारंटी बन सकती है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: BSP और सपा को एक साथ चुनावी संदेश दे गए राहुल गांधी, पल्लवी पटेल ने कांग्रेस नेता का दिया पूरा साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget