एक्सप्लोरर

UP Politics: आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे चंद्रशेखर आजाद, बेटे से बोले- 'हर दर्द का होगा हिसाब'

Lok Sabha Election 2024 UP: नगीना सीट पर आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ताल ठोंक रहे हैं. जल्द ही वो जेल में बंद आजम खान से मुलाकात भी कर सकते हैं.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है. समाजवादी पार्टी ने नगीना लोकसभा सीट से उम्मीदवार उतार दिया है. इसके बाद माना जा रहा है कि आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रेशेखर नई रणनीति तैयार कर रहे हैं. इस बीच खबर है कि चंद्रशेखर, सपा नेता और यूपी सरकार के पूर्व काबीना मंत्री आजम खान से जेल में मिल सकते हैं. सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच 22 मार्च को मुलाकात हो सकती है. 

सूत्रों के अनुसार चंद्रशेखर आजाद ने आजम खान के बेटे अदीब आजम से फोन पर बात की है. बातचीत में आसपा अध्यक्ष ने कहा कि आजम खां जैसे बड़े नेता के साथ ज्यादतियां की जा रही हैं. आसपा नेता ने कहा कि वक्त आने दीजिए हर साजिश बेनकाब होगी. हर दर्द का हिसाब होगा. आसपा नेता ने कहा कि जनता सब समझ रही है. 2024 नए बदलाव की कहानी लिखेगा.

चंद्रशेखर आजाद ने की बात
चंद्रेशखर आजाद ने कहा कि गरीबों और मजलूमों की आवाज कुचलने वालों से हमारी टक्कर है. हम मजबूती से मुकाबला करेंगे. सपा नेता आजम खान फर्जी प्रमाण पत्र मामले में यूपी की सीतापुर जेल में बंद हैं. आजम खान को लेकर पश्चिमी यूपी के मुस्लिमों का भावनात्मक जुड़ाव भी रहा है. ऐसे में चंद्रशेखर के इस कदम को मुस्लिम वोटरों में सेंध लगाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है. 

चंद्रशेखर आजाद ने पहले ही नगीना सीट पर चुनाव लड़ने का एलान किया था, जिसके बाद माना जा रहा था कि वो इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी हो सकते हैं. उन्होंने मैनपुरी, रामपुर और खतौली सीट पर हुए उपचुनाव सपा के समर्थन में चुनाव प्रचार भी किया था. लेकिन आखिरी वक्त में अखिलेश यादव से उनकी बातचीत टूट गई और सपा ने यहां से पूर्व जज मनोज कुमार को टिकट दे दिया है. 

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने ओम कुमार को नगीना सीट पर प्रत्याशी बनाया है. बसपा भी यहां से मज़बूत प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है. ऐसे में नगीना सीट पर चौतरफा लड़ाई देखने को मिल सकती है.

UP Politics: नगीना सीट पर अखिलेश-चंद्रशेखर आजाद की सियासी जंग में मायावती ने चल दिया बड़ा दांव, दिलचस्प हुई लड़ाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget