एक्सप्लोरर

मायावती के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के एलान पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर बोले- 'ये फैसला उनका...'

Lok Sabha Election 2024: मऊ में भीम आर्मी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आज बीजेपी सरकार से सीधे टकराने का समय है. सीबीआई या ईडी से डरने की जरुरत नहीं है.

UP Politics: मऊ पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में गरीब और गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा भी दांव पर लगी हुई है. गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी काफी परेशान है. इसलिए हमारा पूरा प्रयास है बीजेपी सरकार को ताकत के साथ रोकना. आजाद समाज पार्टी के मुखिया ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जय भीम का नारा लगाने से कोई कार्यकर्ता नहीं हो जाता है.

बीजेपी पर चंद्रशेखर आजाद का हमला

हल्ला करने से विचारधारा भी आगे नहीं बढ़ती है. उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के हवाले से कहा कि समझदारों की भीड़ में कोई बेवकूफ अच्छे कपड़े पहन कर बैठ जाए तो वह तब तक नहीं समझ में आता जब तक कुछ बोलना या करना शुरू नहीं कर दे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि इसलिए अच्छे काम और बातों से आप अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाएं. चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिए. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भीम आर्मी का लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए जिला स्तरीय सम्मेलन पूरे प्रदेश में हो रहा है.

सम्मेलन के माध्यम से हर लोकसभा सीट की राजनीतिक एवं सामाजिक समीकरणों का फीडबैक लिया जा रहा है. इंडिया गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार हो रहा है. आज बीजेपी सरकार से सीधे टकराने का समय है. सीबीआई या ईडी जैसी जांच एजेंसियों से डरने की जरुरत नहीं है. बीजेपी सरकार से डर कर नहीं डटकर मुकाबला करना है. हर सवाल का बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. उन्होंने कहा कि नेता का व्यक्तिगत हित समाज से बड़ा नहीं हो सकता. नेता अगर अपने आप को समाज से ऊपर समझता है तो लोकतंत्र के लिए अभिशाप है. 

मायावती से जुड़े सवालों पर क्या बोले?

बसपा सुप्रीमो ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है. चंद्रशेखर आजाद ने मायावती के अकेले चुनाव लड़ने को निजी फैसला बताया. उन्होंने कहा कि मायावती ने कुछ सोचकर फैसला लिया होगा. उन्होंने कहा कि मायावती ने फैसला कब और क्यों लिया? चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि किसी भी मामले में हमें एक होकर लड़ना चाहिए. मैं आकलन कर रहा हूं कि उत्तर प्रदेश की जमीन क्या सोच रही है. आप मेरे और मायावती के बीच में झगड़ा न करायें. मायावती का आशीर्वाद सदैव मुझे मिलता रहा है. आज मैं जो भी हूं उनकी वजह से हूं. उनसे मैंने सीखा है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मायावती दीर्घायु हों और उनका उनका आशीर्वाद मिलता रहे. 

Ram Mandir Inauguration: उन्नाव के दो भाइयों ने बनाया राम मंदिर का प्रतिरूप, देखकर हर कोई कर रहा तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget