एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी की इन दो सीटों पर बसपा प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त, मायावती को बड़ा झटका

UP Lok Sabha Chunav 2024: बसपा जिलाध्यक्ष ने कोतवाली थाने में भी सत्यवीर सिंह के खिलाफ तहरीर दी है. बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने कहा ये सब सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य का षड्यंत्र है.

UP Lok Sabh Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव खत्म हो गया है. इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका लगा है. यूपी को दो लोकसभा सीट बरेली और आंवला में बसपा प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हो गया है. बरेली लोकसभा से छोटेलाल गंगवार और आंवला लोकसभा से सईद आबिद अली का पर्चा  निरस्त हुआ है.

बरेली लोकसभा प्रत्यासी छोटेलाल गंगवार के कागजात में पाई गई कमी के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी ने पर्चा निरस्त किया है. वहीं आंवला से दो बसपा प्रत्यासी होने की वजह से मामला फंसा हुआ है. बसपा प्रमुख मायावती ने पत्र जारी कर कहा आबिद अली बसपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं, वहीं आंवला जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर सीडीओ को पत्र लिखकर शिकायत की है. फर्जी बसपा प्रत्याशी सत्यवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर लिखने की मांग की है. 

बसपा जिलाध्यक्ष ने कोतवाली थाने में भी सत्यवीर सिंह के खिलाफ तहरीर दी है. बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने कहा ये सब सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य का षड्यंत्र है, हम लोग हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने बरेली के निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर साफ किया है कि इस सीट से बसपा प्रत्याशी आबिद अली ही हैं.

बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. गठबंधन के तहत बरेली की सीट साल 2019 में सपा के खाते में आई थी, वहीं आंवाल की सीट बसपा को मिली थी. आंवला सीट पर बसपा की तरफ से रूचि वीरा उम्मीदवार थीं. इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा को 423932 वोट मिले थे. बीजेपी उम्मीदवार  धर्मेंद्र कुमार ने बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा को हरा दिया था. वहीं बरेली सीट भी सपा हार गई थी.

UP Board Toppers List 2024: यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, एक क्लिक में जानें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget