एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव के PDA को लगेगा झटका! OBC जातियों को जोड़ने के लिए BJP ने बनाया 'मेगा प्लान'

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी एक बार फिर से ओबीसी जातियों को पार्टी के साथ जोड़ने की कवायद में जुट गई है. इसके तहत प्रयागराज में पिछड़े वर्ग की जातियों के महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी अब अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले को तोड़ने की तैयारी में जुटी है. ऐसे में बीजेपी फिर से सभी जातियों को लेकर के अलग-अलग आयोजन करना चाहती है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा ने तय किया है कि वह इस साल कुंभ नगरी प्रयागराज में पिछड़े वर्ग की जातियों का महाकुंभ करेगी. इस आयोजन में प्रदेश भर से पिछड़े वर्ग के तकरीबन 2 लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान है. 

प्रदेश कार्यालय पर ओबीसी मोर्चे की बैठक में ये फैसला लिया गया है. इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए पिछड़े मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि इस बार प्रयागराज में ओबीसी जातियों को जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से ओबीसी जातियों के प्रतिनिधियों और नेताओं को भी बुलाया जाएगा.

भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने बैठक में कहा कि पिछड़े वर्ग में 52% से अधिक मतदाता हैं. ऐसे में पिछड़ा मोर्चा पार्टी को सभी 80 लोकसभा सीटों पर जिताने की जिम्मेदारी लेगा. इसके साथ ही सभी 403 विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी की प्रमुख 10 जातियों के 50 सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन भी करेगा. जो ओबीसी समाज के लोगों को बीजेपी के साथ जोड़ने का काम करेंगे. 

2 लाख सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करेगी बीजेपी

इस कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी 2,00,000 सक्रिय कार्यकर्ता पिछड़े वर्ग से तैयार करना चाहती है. इन सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी 2024 के लिए चुनाव मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है. पिछड़ी मोर्चे ने अपनी सोशल मीडिया की टीमों का भी गठन मंडल स्तर तक कर लिया है.

आगामी 24 सितंबर को पिछड़ी मोर्चे की सोशल मीडिया की एक बड़ी कार्यशाला का आयोजन राजधानी लखनऊ में होने जा रहा है. इसके साथ ही आगामी 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के दिन पिछड़ा मोर्चा पूरे प्रदेश में एक बड़ी बाइक रैली निकालने की भी योजना बनाया है इस दिन विश्वकर्मा जयंती के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भी है. जिसे बीजेपी ने सेवा पखवाड़ा के रूप में मानने की तैयारी की है 

Ghosi Bypoll: घोसी में पाकिस्तान की एंट्री कराने वाले मंत्री संजय निषाद पर शिवपाल यादव का पलटवार, दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget