एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस में चल रहा लॉबिंग गेम', राहुल के वायनाड से चुनाव लड़ने पर बीजेपी MLA ने उठाए सवाल

UP Lok Sabha Election 2024: बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर सवाल उठाया है. अशोक कोरी ने कहा कि चुनाव के बाद पता चलेगा कि वायनाड की जनता वफादार है या नहीं.

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं नेताओं की बयानबाजी तेज होती जा रही हैं. बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर बड़ा हमला बोला है. बीजेपी विधायक अशोक कोरी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वायनाड के लोग वफादार हैं या नहीं चुनाव के बाद पता चल जाएगा. 

यूपी की रायबरेली जिले की सलोन विधानसभा से बीजेपी विधायक अशोक कोरी ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव पर सवाल उठाए हैं. अशोक कोरी ने कहा कि वायनाड के लोग वफादार है या नही ये चुनाव के बाद पता चल जाएगा. उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने वायनाड में मुस्लिम लीग का समर्थन लिया और झंडे छुपाए. राहुल गांधी न तो हिन्दू के है और न ही मुस्लिम के है.

रायबरेली-अमेठी से प्रत्याशी घोषित नहीं होने पर उठाए सवाल
अशोक कोरी ने कहा कि, पीएफआई आतंकी संगठन है जिसकी राजनीतिक शाखा एसडीपीआई है. एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष असरफ की लोकल एक अदालत चलती है जो हमारे देश के कानून से अलग है. वो अपने शरिया कानून के हिसाब से एक अलग अदालत चलाते है जिसे दारूल खदा कहते है. वो अपने मुस्लिमो की सुनवाई अलग से करते है और कहते है कि आप कोर्ट में न जाइये. इस तरह से वहां का आतंकी संगठन हिंदुस्तान की न्याय व्यवस्था के अलग अपना कानून चलाता है. ऐसे आतंकी संगठनों से राहुल गांधी ने वहां समर्थन लिया है. 2009 में इस संगठन ने जोसेफ नाम के एक प्रोफेसर के दोनों हाथों को कटवा दिया.

रायबरेली-अमेठी से प्रत्याशी घोषणा पर अशोक कोरी ने कहा कि कांग्रेस के कई लिस्ट अभी तक आ चुके है लेकिन कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नही की है. राहुल गांधी के परिवार में ही अंतरद्वंद है. प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के ऊपर प्रेशर बनवाने के लिए रॉबर्ट वाड्रा से बयान दिलवा दिया है. उनकी आपस मे लड़ाई है कि आने वाले समय मे कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बनना चाहता है.

कांग्रेस में चल रहा लॉबिंग-लॉबिंग गेम
अशोक कोरी ने कहा कि, दोनो भाई बहन में कुछ अच्छा नही चल रहा हैं क्योंकि दोनो एक दूसरे को पार्टी में बड़ा नेता साबित करना चाहते है. इसकी होड़ दोनो में लगी हुई है. कांग्रेस को त्यागने वाले महाराष्ट्र के एक बड़े नेता ने कहा था कि माता जी की अलग लॉबिंग है,भाई की अलग और बहन की अलग है. कांग्रेस में अब कुछ बचा नहीं है सिर्फ लॉबिंग-लॉबिंग का गेम चल रहा है. अमेठी में भाजपा एक बार फिर बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget