एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी और सुभासपा के गठबंधन की अटकलें तेज, बड़े नेताओं से मिल सकते हैं ओम प्रकाश राजभर

Lok Sabha Election 2024 News: सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अगले महीने भाजपा नेतृत्व के साथ बैठक कर सकते हैं, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं. राजभर ने अपने प्रभाव वाली सीटों का ब्योरा तैयार कराया है.

Om Prakash Rajbhar News: यूपी नगर निकाय चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) की तैयारियों में जुट गई है. इस बीच 2024 से पहले एक बार फिर से बीजेपी और ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा के बीच तालमेल की खबरें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और सुभासपा के बीच एक बार फिर से गठबंधन हो रहा है. यहां नहीं राजभर इस सिलसिले में अगले महीने में बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं.  

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अगले महीने भाजपा नेतृत्व के साथ बैठक कर सकते हैं, जिसको लेकर राजभर ने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी है. सुभासपा अध्यक्ष ने अपने प्रभाव वाली सीटों का ब्योरा तैयार कराया है, जिसमें 2022 के विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर 1 लाख या उससे अधिक वोट मिले उसका उसका डाटा इकट्ठा किया गया है. इन्हीं सीटों के आधार पर 2024 में ओमप्रकाश राजभर आगे का मोलभाव करेंगे, इस दौरान दोनों पार्टियों में गठबंधन और आगे सीटों को लेकर चर्चा भी की जा सकती है. 

सुभासपा से गठबंधन पर बीजेपी को फायदा

बीजेपी ने इस बार यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने की लक्ष्य तय किया है, बीजेपी के एक इंटरनल सर्वे में ये बात सामने आई है कि अगर बीजेपी सुभासपा के साथ गठबंधन करती है तो उसे छह लोकसभा सीटों पर फायदा होगा. रालोद से ज्यादा बीजेपी को सुभासपा से गठबंधन करने पर फायदा होगा, जिसके बाद बीजेपी ने सुभासपा से गठबंधन करने का मन बना लिया है. इसके लिए बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है. 

बीजेपी के प्राथमिक सर्वे के मुताबिक सुभासपा से गठबंधन करने पर बीजेपी को जौनपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, श्रावस्ती और गाजीपुर में फायदा हो सकता है. इन सीटों पर राजभर समाज के मतदाता बड़ी संख्या में है. 2022 विधानसभा चुनाव में भी ओपी राजभर के सपा के साथ जाने से सपा को इन सीटों पर फायदा हुआ था, जबकि बीजेपी को नुकसान झेलना पड़ा था. 2024 के मिशन 80 के लक्ष्य को देखते हुए सूत्रों की माने तो बीजेपी ओपी राजभर के बेटे को किसी एक सीट से लोकसभा प्रत्याशी बना सकती है. जबकि राजभर को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने समेत अन्य राजनीतिक लाभ देने का प्रस्ताव मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: हनुमान गढ़ी के संतों ने दी साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को चुनौती, कहा- 'अब ये मेडल..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget