एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी बीजेपी कोर कमेटी की बैठक खत्म, अनुप्रिया पटेल की पार्टी को ये सीटें मिलना तय

UP BJP Core Committee Meeting: बीजेपी यूपी कोर कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बीजेपी मुख्यालय से बाहर निकल चुके हैं.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दिल्ली में हुई बीजेपी यूपी कोर कमेटी की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में बीजेपी ने यूपी की बची हुई सभी 24 सीटों पर चर्चा की. इस बैठक में मंथन करते हुए फैसला लिया गया है कि यूपी की मिर्जापुर और सोनभद्र सीट को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) को फिर से दिया जाएगा. वहीं यूपी की बाराबंकी सीट पर टिकट वापस करने वाले उपेन्द्र रावत की जगह नए चेहरे को टिकट दिया जाएगा.

इस बैठक के खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बीजेपी मुख्यालय से बाहर निकल गए हैं. अब बहुत जल्द ही बीजेपी यूपी की बची हुई सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर देगी. यूपी की 80 सीटों में से 51 सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवारों का फैसला कर चुकी है, इसके साथ बीजेपी ने दो सीट अपने सहयोगी दल रालोद, एक सीट सुभासपा को दी हैं. 

अब बीजेपी बाराबंकी सहित यूपी की बची हुई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का दूसरी लिस्ट में एलान करेगी. बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट के लिए एक-एक प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया है. माना जा रहा कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई मौजूदा सांसदों का टिकट कट सकता है. इसके साथ ही बीजेपी ने यूपी की मुस्लिम बहुल सीटों पर भी पहली लिस्ट में अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं किया था. इसमें यूपी की सहारनपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़ और गाजीपुर जैसी सीट शामिल हैं.

बता दें कि यूपी की 80 सीटों के लिए सात चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा और सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी. वहीं इस चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन का प्रत्याशी फाइनल? जानें कौन है वह नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget