एक्सप्लोरर

यूपी में 7 चरणों में हुआ चुनाव, जानिए- किस फेज में कितना रहा मतदान प्रतिशत

यूपी की सभी सात चरणों में कितने प्रतिशत मतदान हुआ, देखिए इस रिपोर्ट में। 7वें और अंतिम चरण के मतदान के साथ 19 मई को लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न हुआ, 23 मई को नतीजे आएंगे।

लखनऊ, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 की बाजी कौन मारेगा, इसका फैसला अंतिम चरण के चुनाव संपन्न होने के साथ ही ईवीएम में कैद हो गया है। 23 मई को स्पष्ट हो जाएगा कि इस बार दिल्ली की कुर्सी पर कौन काबिज होगी। बहरहाल, एबीपी गंगा के एग्जिट पोल की मानें तो, यूपी में बीजेपी को बड़ा नुकसान हो रहा है, जबकि सपा-बसपा गठबंधन सबसे बड़ा दल बनकर प्रदेश में उभर रहा है। वहीं, केंद्र में भी किसी की भी बहुमत की सरकार बनती नजर नहीं आ रही है। इस बीच हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं कि यूपी में प्रत्येक सात चरणों का अलग-अलग मतदान प्रतिशत।

UP 80 सीटें, 7 चरण और मतदान फीसदी

7वां और आखिरी चरण में 56.84 % मतदान

लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी चरण के लिए यूपी की 13 सीटों पर 19 मई को मतदान हुआ। इस चरण में पूर्वांचल के 11 जिले के 13 संसदीय क्षेत्रों पर 56.84 प्रतिशत मतदान हुआ। जहां महाराजगंज में 62.40%, गोरखपुर में 57.38%, कुशीनगर में 56.24%, देवरिया में 56.02%, बांसगांव में 55.90%, घोसी में 56.90%, सलेमपुर में 54.60%, बलिया में 52.50%, गाजीपुर में 58.10%, चंदौली में 57.26%, वाराणसी में 58.05%, मिर्जापुर में 60.20% और राबर्ट्सगंज में 54.29% मतदान प्रतिशत रहा।

6वें चरण का मतदान प्रतिशत

छठें चरण में 12 मई को यूपी की 14 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में 54.12 फीसदी मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने बताया कि 2014 के मुकाबले इस बार वोटिंग कम रही। 2014 में 54.53 फीसदी मतदान रहा था। इस चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रीवस्ती, डुमरियांगज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान हुआ।

5वां चरण का मतदान प्रतिशत

6 मई को पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में उत्तर प्रदेश में 57.33% मतदान हुआ। धौरहरा में 64.00, सीतापुर में 62.66, मोहनलालगंज में 60.65, लखनऊ में 53.94, रायबरेली में 53.68, अमेठी में 53.20, बांदा में 60.00, फतेहपुर में 55.08, कौशांबी में 53.60, बाराबंकी में 63.00, फैजाबाद में 60.40, बहराइच में 56.20, कैसरगंज में 54.87 और गोंडा में 51.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा 64 फीसदी मतदान धौरहरा और सबसे कम 51.80 फीसदी मतदान गोंडा में हुआ।

चौथे चरण का मतदान प्रतिशत

चौथे चरण में 29 अप्रैल को यूपी की 13 सीटों पर 57.58 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में शाहजहांपुर (50.87%), खीरी (63%), हरदोई (57.49%), मिश्रिख (56.20%), उन्नाव (59.33%), फर्रुखाबाद (59.37), इटावा (56.46%), कन्नौज (59.48%), कानपुर (51.08%), अकबरपुर (55.80%), जालौन (56.58%), झांसी 63% और हमीरपुर (60.91%) में वोटिंग हुई। जहां सबसे अधिक 63 प्रतिशत मतदान खीरी और सबसे कम 50.87 प्रतिशत वोट शाहजहांपुर सीट पर पड़े।

तीसरे चरण का मतदान फीसदी

23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में 61.52 फीसदी मतदान हुआ। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की कुल 10 लोकसभा सीटों मुरादाबाद (64.11%), रामपुर (60.00%), संभल (61.80%), फिरोजाबाद (58.80%), मैनपुरी (57.80%), एटा (59.90%), बदायूं (57.50%), आंवला (59.18%), बरेली (61.49%) और पीलीभीत (64.52%) मतदान हुआ।

दूसरे चरण में 62.30% मतदान

दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान हुआ। इस चरण में 62.30 फीसदी मतदान हुआ। नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। जहां नगीना में 62.10, अमरोहा में 68.77, बुलंदशहर में 62.14, अलीगढ़ में 62.80, हाथरस में 61.25, मथुरा में 60.56, आगरा में 59.60 तथा आगरा के फतेहपुर सीकरी में 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

पहले चरण में 63.69 % मतदान

पहले चरण में 11 अप्रैल को वेस्ट यूपी की 8 सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर शामिल हैं। इस चरण में 63.69 % मतदान हुआ। जहां गाजियाबाद में 55.78%, गौतम बुद्ध नगर में 60.47, सहारनपुर में 70.82, कैराना में 67.46, मुजफ्फरनगर में 68.22, बिजनौर में 64, मेरठ में 64.18 और बागपत में 64.22 फीसदी मतदान हुआ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget