एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर का ये दावा बढ़ा देगा BJP की टेंशन, कहा- 'राजभर का वोट हमारे...'

UP News: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एबीपी लाइव से बातचीत में तमाम सवालों के जवाब दिए. जिस दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि लोकसभा 2024 के चुनाव में बीजेपी यूपी में 80 सीटें जीतेगी.

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर हाल ही में सपा को छोड़ एनडीए में शामिल हुए हैं. जिसके बाद से ही उन्हें लगातार सपा पर हमलावर होते देखा गया है. एबीपी लाइव से बातचीत में तमाम सवालों के जवाब देते हुए ओपी राजभर एक बार फिर से सपा पर निशाना साधने से नहीं चूके. इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव PDA की बात करते हैं और टिकट जनरल को देते हैं. उन्हें PDA नहीं PDAG की बात करनी चाहिए.

राजभर से जब 5 साल बाद बीजेपी के साथ आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'समाज वहीं बढ़ाता है जिसका इतिहास जीवित करे और भारतीय जनता पार्टी ने हमारा इतिहास बढ़ाने में काम किया है. बीजेपी ने सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी किया, उनके नाम पर ही यूनिवर्सिटी बना रही है, उनकी जन्मस्थली पर मूर्ति लगाने का काम कर रही है साथ ही वहां सौंदर्यीकरण का काम भी बीजेपी कर रही है. इसके अलावा जो हमारे समाज के विकास की बात करेगा उसके साथ जाया जा सकता है.'

लोकसभा 2024 में सभी 80 सीटे जीतेगी बीजेपी

ओपी राजभर ने कहा कि गरीबों पिछड़ों की आवाज उठाने के लिए सत्ता की जरूरत होती है और सत्ता में रहकर के ही गरीबों की मदद की जा सकती है. छोटे दलों के लिए सत्ता जरूरी है. गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड एक बड़ा तोहफा है, जिसे की बीजेपी ने दिया है. लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने वाली है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी यह सभी 80 सीटें हमारी मदद से जीतेगी.

बीजेपी की मजबूरी हैं हम- ओपी राजभर

बीजेपी में राजभर नेता होने के बावजूद उनको शामिल किए जाने के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि बीजेपी के पास भले ही राजभर नेताओं की लाइन है लेकिन राजभर का वोट हमारे पास है, हमारे कहने पर ही हमारे समाज के लोग वोट करते हैं और इसके लिए हम बीजेपी की मजबूरी हैं. नेता बना देना आसान है और नेता बन जाना कठिन है, तो हम नेता बने हैं.

अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय कर रही सपा

दारा सिंह चौहान के ऊपर स्याही फेंके जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय है. उन्होंने सपा पर इसका आरोप लगाते हुए कहा कि जो हरकत की गई वो लग रहा की पहले से इसकी तैयारी की गई थी. वहीं सपा को गुंडों की पार्टी कहने के साथ ही खुद को सबसे बड़ा गुंडा बताने के सवाल पर राजभर ने कहा कि 'मैंने जो भी मंच से गुंडे वाली बात कही वो अपने लोगों में जोश भरने को कहा जिससे हमारे लोग परेशान न हो, हतोत्साहित न हो और किसी से न डरें.'

यह भी पढ़ें-

Ayodhya News: सुपरस्टार रजनीकांत ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, कहा- 'जो प्रेरणा थी वह पूरी हुई'

पत्रकारिता के क्षेत्र में 21 साल से सक्रिय हैं. साल 2004 में स्टार न्यूज़ से जुड़े और इस समय एबीपी न्यूज़ में इनपुट एडिटर हैं. इन्होंने असाइंमेंट हेड और फॉरवर्ड प्लानिंग के काम को अलग-अलग पदों पर रहने के साथ ही बतौर हेड बख़ूबी अंजाम दिया. साल 2022 में डिजिटल मीडिया से भी नाता जोड़ा. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget