एक्सप्लोरर

UP Elections: यूपी में डबल फाइट, लोकसभा के साथ इस चुनाव के लिए भी होगा मुकाबाल, दांव पर सपा-बीजेपी की प्रतिष्ठा

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में साल 2024 की मई में सिर्फ लोकसभा चुनाव ही नहीं होंगे बल्कि एक और इलेक्शन होगा जिस पर बीजेपी और सपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगेगी.

UP Vidhan Parishad Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ दोहरी फाइट देखने को मिलेगी. एक  तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर सपा-भाजपा जोर लगाएंगी तो वहीं विधान परिषद के लिए दोनों दलों के बीच कड़ी टक्कर होगी. पांच मई को यूपी विधानपरिषद की 13 सीटें खाली हो रही है, ऐसे में केंद्र के साथ-साथ अपने एमएलसी बनाने के लिए भी सियासी जोड़ घटा शुरू हो गया है.

मई महीने में विधान परिषद की जो 13 सीटें खाली हो रही हैं, उनमें से बीजेपी के पास 10, सहयोगी अपना दल के पास 1 सीट है. इसके अलावा समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास 1-1 सीट है. इन सीटों पर पांच मई से पहले चुनाव कराया जाना है. 

यूपी विधानसभा के आंकड़े
यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव के बाद हालात बदल गए हैं. विधानसभा में सपा के पास आरएलडी समेत 118 विधायक हैं. इनमें 109 सपा के और 9 विधायक रालोद के हैं. जबकि एनडीए गठबंधन के पास 279 विधायक हैं, जिनमें बीजेपी के 254, अपना दल (एस) के 13, निषाद पार्टी के 6 और सुभासपा के 6 विधायक शामिल हैं. जबकि कांग्रेस के दो, बसपा का एक और जनसत्ता दल के दो विधायक हैं. ये दल जिसे समर्थन देंगे उससे समीकरण बदल भी सकते हैं. 
 
सपा को मिल सकता है नेता प्रतिपक्ष का पद
विधानसभा के मौजूदा गणित के हिसाब से एक एमएलसी को जिताने के लिए 29 विधायकों की जरुरत होगी. इस हिसाब से बीजेपी कम से कम नौ एमएलसी की सीटें जीत सकती है, जबकि सपा गठबंधन के खाते में चार सीटें जा सकती हैं. इसका सपा को एक बड़ा फायदा ये होगा कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए सपा की दावेदारी हो जाएगा. अभी उसके पास नौ सदस्य हैं जबकि नेता प्रतिपक्ष के लिए 1/10 सदस्य के मानक से वह एक सीट कम है. लिहाजा मई में उसकी सीटें बढ़कर दहाई अंक में पहुंच जाएंगी, ऐसे में उसे नेता प्रतिपक्ष का पद वापस मिल जाएगा. 

इन नेताओं का खत्म हो रहा है कार्यकाल
यूपी विधान परिषद में जिन 13 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें बीजेपी से यशवंत सिंह, विजय बहादुर पाठक, विद्या सागर सोनकर, सरोजनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, महेंद्र कुमार सिंह, मोहसिन रजा, निर्मला पासवान शामिल हैं, जबकि अपना दल एस से आशीष पटेल, सपा से नरेश चंद्र उत्तम और बसपा के भीमराव आंबेडकर का नाम शामिल हैं. 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के CJ रहे प्रीतिंकर दिवार का आरोप- पांच साल पहले हुआ उत्पीड़न, पूर्व CJI दीपक मिश्रा पर की गंभीर टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget