एक्सप्लोरर

Uttarakhand Governor: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह बने उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल, सेना में रहा है शानदार करियर

Lieutenant general Retired Gurmeet Singh साल 2016 में सेना से रिटायर्ड हुए थे. उन्होंने चालीस साल सेना में रहकर देश की सेवा की. इसके अलावा उन्हें 4 बार राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.

Uttarakhand New Governor: लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह (Lieutenant general Retired Gurmeet Singh)  ने आज उत्तराखंड के राज्यपाल (Uttarakhand Governor) पद की शपथ ली. गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है. हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of High Court) आरएस चौहान (RS Chauhan) ने उन्हें राजभवन में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami), कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, धन सिंह रावत समेत कई नेता मौजूद रहे. इसके साथ की मुख्य सचिव एसएस संधू और सभी आलाधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह मौजूद रहे. राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह का स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भेंट किया.

चार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित 

जानकारी के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना से 2016 में सेवानिवृत्त हुए. उन्होंने सेना में करीब 40 वर्ष की सेवा दी. इस दौरान उन्होंने चार राष्ट्रपति पुरस्कार और दो चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमंडेशन अवॉर्ड प्राप्त किए. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ रहे हैं. 

चीन मामलों के जानकार 

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह चीन मामलों से जुड़े मिलिट्री ऑपरेशन के निदेशक भी रहे हैं. जिन्होंने 7 बार चीन जाकर  इन मामलों में भारत का पक्ष रखा है.  उन्होंने सैनिक स्कूल कपूरथला (पंजाब) से स्कूलिंग की और नेशनल डिफेंस कॉलेज और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ से स्नातक किया है. गुरमीत सिंह ने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से दो एम फिल डिग्री ली है. गुरमीत सिंह चेन्नई विश्वविद्यालय से 'स्मार्ट पावर फार नेशनल सिक्योरिटी डायनेमिक्स' विषय पर पीएचडी की है.

साथ मिलकर उत्तराखंड का विकास करना होगा 

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि, वीरों की भूमि उत्तराखंड में मुझे राज्यपाल के पद पर काम करने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड के विकास के लिए सबको साथ मिलकर काम करना होगा. इसके साथ ही उत्तराखंड में पर्यटन के तौर पर भी अपार संभावनाएं हैं, जिसके लिए राज्य सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है. वहीं, उन्होंने देव भूमि के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड की बच्चियों को भी फौज में जाने का मौका मिल सके, इस पर काम किया जाएगा. राज्यपाल ने उत्तराखंड के चारों धामों का जिक्र करते हुए कहा कि यह वीरों की भूमि होने के साथ-साथ देवों की भूमि भी है, मैं सभी को नमन करता हूं. 

ये भी पढ़ें.

Mayawati on BJP Government: मायावती का तंज- यूपी में सड़कों में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि में निर्णायक भूमिका निभा रही है नारीशक्ति'
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
वाराणसी में स्कॉर्पियों कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 4 युवकों की मौत
CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- 'सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप'
CM योगी ने किया कन्या पूजन, बोले- 'सिद्धियों को प्रदान करने वाला है मां का नवम स्वरूप'
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
Embed widget