एक्सप्लोरर

CWC में कम हुआ यूपी का दबदबा! दो दिग्गज नेताओं का नाम लिस्ट से कटा, इन्हें मिली जगह

CWC: यूपी में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें आती हैं. कांग्रेस की नई वर्किंग कमेटी में पांच की जगह मात्र 3 सदस्यों को जगह दी गई है. प्रमोद तिवारी नई वर्किंग कमेटी से बाहर कर दिए गए हैं.

Congress Working Committee List: आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी की घोषणा कर दी है. कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में 39 सदस्यों को जगह दी गई है. लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम में उत्तर प्रदेश को कम महत्व मिलने पर सवाल उठने लगे हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें आती हैं. कांग्रेस की नई वर्किंग कमेटी में पांच की जगह मात्र 3 सदस्यों को जगह दी गई है. उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व घटने पर सवाल पूछे जा रहे हैं.

कांग्रेस ने नई वर्किंग कमेटी का किया गठन

राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी नई वर्किंग कमेटी से बाहर कर दिए गए हैं. प्रमोद तिवारी की पहचान ब्राह्मण चेहरे के रूप में होती है. पिछली वर्किंग कमेटी में शामिल रहे पीएल पुनिया भी मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम में जगह नहीं बना सके. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. पीएल पुनिया को दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व माना जाता है. वहीं, अजय कुमार लल्लू पिछड़े वर्ग की नुमांइदगी का दम भरते हैं.

यूपी को कम तवज्जो मिलने पर उठे सवाल

तीनों को कांग्रेस की नई वर्किंग कमेटी से बाहर करने पर ब्राह्मण, दलित और पिछड़े वर्ग की उपेक्षा मानी जा रही है. उत्तर प्रदेश की सियासत में पिछड़ी जातियों की भूमिका किंगमेकर के तौर पर हमेशा होती है. दलित वोटरों पर भी राजनीतिक दलों की नजर होती है. दलित वोटर आज भी मायावती की बसपा के साथ हैं. पूनिया को दलित चेहरे के तौर पर पिछली वर्किंग कमेटी में लाया गया था. हाल के दिनों में कांग्रेस ने जुझारू नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है. उत्तर प्रदेश का नेतृत्व बदलकर सूबे की सियासत में कांग्रेस ने नई करवट लाने का संकेत दिया है. अजय राय की परीक्षा की घड़ी लोकसभा का चुनाव होगा. लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम में प्रतिधिनित्व घटाने से समझा जा रहा है कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव में बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है.

UP Politics: कल्याण सिंह के बहाने BJP की मिशन-2024 पर नजर, पुण्यतिथि पर अलीगढ़ में होंगे शाह-योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- बच्चे, दूध के दांत...
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- बच्चे, दूध के दांत...
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मौत का खतरा! अचानक सामने आए मवेशी
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज
बदरीनाथ धाम में मेजर और होमगार्ड की भिड़ंत, सेना के 15 जवानों पर केस दर्ज
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget