एक्सप्लोरर

किसानों से रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया सस्पेंड

शिकायत के बाद भी जब उच्चाधिकारियों ने लेखपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने तीन दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में लेखपाल किसानों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। दादरी तहसील में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ितों की शिकायत के बाद भी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने तीन दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम राजीव राय ने लेखपाल को तुरंत सस्पेंड कर दिया है।

दादरी तहसील का एक लेखपाल बांकेलाल वायरल वीडियो में किसानों से रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। आरोपी लेखपाल दादरी तहसील में लंबे समय से तैनात है। उनका कार्यक्षेत्र बिसाहड़ा व प्यावली गांव में आता है। सोशल मीडिया पर वारयल वीडियो में आरोपी लेखपाल बिसाहड़ा फाटक के पास वन विभाग की नर्सरी में एक चारपाई पर बैठा है। उसके पास दो किसान बैठे दिखाई दे रहे हैं, इनमें एक किसान लेखपाल को पांच सौ रुपये के कई नोट दे रहा है, जिसमें पांच सौ रुपये कम बताते हुए किसान को लौटा रहा है। बाद में किसान ने पांच सौ रुपये दिए तो लेखपाल ने रुपये जेब में रख लिए। दूसरा किसान भी लेखपाल को पांच सौ रुपये के कई नोट देता दिखाई दे रहा है।

बिसाहड़ा गांव निवासी अमर सिंह ने बताया कि वीडियो में सफेद शर्ट में बिसाहड़ा निवासी किसान कमल है जो अपने चाचा की मौत के बाद जमीन के खाते में चचेरे भाइयों के नाम चढ़वाने के लिए लेखपाल को 2500 रुपये दे रहा है जबकि पांच सौ रुपये बाद में देने की बात कर रहे हैं। चारपाई पर बैठा युवक अंकुर भी अपने पिता की मौत के बाद जमीन की खाते में अपना नाम दर्ज कराने के लिए तीन हजार रुपये दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर किया वायरल

शिकायत के बाद भी जब उच्चाधिकारियों ने लेखपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने तीन दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में लेखपाल बांकेलाल किसानों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। जांच में दोषी मानते हुए लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजकर लेखपाल को जबरन वीआरएस दिलवाने की संस्तुति भी कर दी गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के काशी दौरे पर सस्पेंस, नवंबर में मिल सकती हैं 4 सौगातें
PM मोदी के काशी दौरे पर सस्पेंस, नवंबर में मिल सकती हैं 4 सौगातें
ग्रेटर नोएडा में युवक ने की आत्महत्या, कैमरे के सामने लगाई फांसी
ग्रेटर नोएडा में युवक ने की आत्महत्या, कैमरे के सामने लगाई फांसी
एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर अमेठी लौटे सलमान खान, भव्य स्वागत
एशियन गेम्स में कांस्य जीतकर अमेठी लौटे सलमान खान, भव्य स्वागत
लखनऊ में प्रबंध नगर योजना को मिली रफ्तार, मुआवजे की दर तय
लखनऊ में प्रबंध नगर योजना को मिली रफ्तार, मुआवजे की दर तय

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
LIVE: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget