एक्सप्लोरर

रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल को किया गया निलंबित, उप जिलाधिकारी को सौंपी गई जांच 

यूपी के मुजफ्फरनगर लेखपाल के रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. जिला प्रशासन ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

Muzaffarnagar Lekhpal Suspended: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक लेखपाल का रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मामले की जांच उप जिलाधिकारी खतौली को सौंप दी गई है. उप जिलाधिकारी खतौली इस पूरे प्रकरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे.

तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित 
मामले की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि खतौली तहसील के लेखपाल रमेश चंद का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें लेखपाल द्वारा प्लॉट की पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगी गई है. वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी लेखपाल रमेश चंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उसकी जांच उप जिलाधिकारी खतौली को दी गई है. जिसमें, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

पहले भी वायरल हो चुका ऑडियो 
दरअसल, मुजफ्फरनगर की खतौली तहसील में तैनात लेखपाल रमेश चंद पिछले काफी समय से विवादों में चल रहे हैं इससे पहले भी लेखपाल का एक भारतीय किसान यूनियन नेता से बहस करने का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें भी पैमाइश को लेकर ही चर्चा हो रही थी. 

पैमाइश के लिए मांगे रुपये
रविवार को खतौली तहसील क्षेत्र के मुजाहिदपुर हलके के लेखपाल रमेश चंद के पास गांव के ही कुछ लोग प्लॉट की पैमाइश कराने के लिए चक्कर काट रहे थे. पीड़ितों ने परेशान होकर लेखपाल रमेश चंद से तहसील में मुलाकात की. पीड़ित पक्ष ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाते हुए लेखपाल रमेश चंद से पैमाइश करने की बात कही. वीडियो में लेखपाल रमेश चंद उनसे पैमाइश के बदले 5 हजार रुपये की मांग करते हुए साफ सुनाई और दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
वीडियो पीड़ित पक्ष की तरफ से सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद मामला मीडिया में पहुंचा. वीडियो के वायरल होने के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने लेखपाल रमेश चंद को निलंबित करने की जानकारी दी है. 

ये भी पढ़ें: 

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- इस साल कांवड़ यात्रा नहीं होगी, कांवड़ संघ यात्रा स्थगित करने के लिए तैयार

बारात से लौट रही इनोवा पेड़ से टकराई, दुल्हे समेत 4 की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget