एक्सप्लोरर

पुलिस द्वारा लेखपाल की पिटाई के बाद कासगंज में विरोध प्रदर्शन...लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार की धमकी दी

कासगंज में पुलिस द्वारा लेखपाल की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले पर जिला लेखपाल संघ कूद पड़ा है और ड्यूटी के बहिष्कार की धमकी दे रहा है

कासगंज, एबीपी गंगा। कासगंज जिले में हॉट स्पॉट एरिया में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा वहां से कोविड 19 की ड्यूटी कर जा रहे लेखपाल और दूसरे अन्य लेखपाल के साथ गाली गलौज, अभद्रता एवं मारपीट करने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। कासगंज तहसील के सभी लेखपालों ने उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले इकट्ठा होकर उप जिला अधिकारी कासगंज को तहरीर देते हुए आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो कासगंज तहसील के समस्त लेखपाल वैश्विक आपदा कोरोना वायरस की रोकथाम में ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे।

कासगंज में आज सुबह कोतवाली में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर रामरज यादव द्वारा लेखपाल की पिटाई के मामले काफी बढ़ गया है। इस घटना को लेकर कासगंज तहसील के लेखपाल लामबंद हो गए हैं। उन्होंने आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यही कार्य बहिष्कार की धमकी दी है।

लेखपाल प्रवीन ने हॉट स्पॉट एरिया बिलराम गेट पर तैनात इंस्पेक्टर रामरज पर हॉट स्पॉट पास और लेखपाल का परिचय पत्र दिखाने के बाद भी पुलिस इंस्पेक्टर रामरज पर गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कसगंज में ही कोविड 19 ड्यूटी से लौट रहे दूसरे लेखपाल जगदीश के साथ भी हॉट स्पॉट और लेखपाल का पास दिखाने के बाद भी इंस्पेक्टर द्वारा अभद्र व्यवहार करने व गालियां देने का आरोप है।

पीड़ित लेखपाल प्रवीन ने और उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के कासगंज तहसील अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह व तहसील सचिव राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से उप जिला अधिकारी कासगंज को लिखित में आरोपी सब इंस्पेक्टर रामरज के खिलाफ सुसंगत धाराओं के एफआईआर दर्ज करने के लिये तहरीर भी दी है। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त इंस्पेक्टर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील कासगंज के सभी लेखपाल इस दैवीय आपदा कोरोना वायरस की रोकथाम में ड्यूटी करने में असमर्थ होंगे। वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस घटना को दबाने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget