एक्सप्लोरर

Lata Mangeshkar Passes Away: स्वर कोकिला लता मगेशकर के निधन से दुख की लहर, उत्तर प्रदेश के नेताओं ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

Lata Mangeshkar Death: लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. वो 92 साल की थीं. कोरोना का संक्रमण होने के बाद उन्हें जनवरी में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

स्वर कोकिला के नाम से मशहूर गायिका लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. वो 92 साल की थीं. कोरोना का संक्रमण होने के बाद उन्हें जनवरी में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल कराया गया था. वहां उन्होंने रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम साँस ली. उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई.  

उत्तर प्रदेश के नेताओं ने लता मंगेशकर को ऐसे दी श्रद्धांजलि

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने शोक संदेश में लिखा है, ''अपनी सुरीली व मनमोहक आवाज़ से लोगों के दिल-दिमाग़ पर कई दशकों तक राज करने वाली लता मंगेशकर के आज निधन की ख़बर अति-दुःखद. गीत-संगीत जगत को अपूर्णीय क्षति. उनके परिवार व समस्त प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत सभी को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे.''

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लता मंगेशकर के ही एक गाने से उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''ए मेरे वतन के लोगों… जरा याद करो स्वर-वाणी…भावभीनी श्रद्धांजलि!''

वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ''विश्व की मशहूर गायिका, जीवनपर्यंत संगीत की दुनिया में अभूतपूर्व योगदान देने वाली भारत रत्न सुर साम्राज्ञी आदरणीय लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दु:खद है. दीदी जी का निधन संपूर्ण विश्व के संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. संगीत के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को आने वाली पीढ़ियां सदैव याद करते हुए प्रेरणा ग्रहण करेंगी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति शांति!''

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, ''भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला. उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है. ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें.'' 

बीजेपी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लिखा, ''स्वर कोकिला, भारत रत्न आदरणीय लता मंगेशकर जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति की प्रतिमूर्ति के रूप में सदैव याद रखेंगी. उनका जाना सम्पूर्ण विश्व के कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है…ॐ शांति.''

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता दिनेश शर्मा ने लिखा, ''स्वर कोकिला 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है. संगीत जगत में उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान बनाई, भारतीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि. उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.''

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने लिखा, ''स्वर कोकिला, भारत रत्न से सम्मानित आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद है और कला जगत की अपूर्णीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना है की ईश्वर आपकी आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे. भारत देश को सदैव आप पर गर्व रहेगा. ॐ शांति!'' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में हुए बवाल के पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, दो एक्स हैंडल का वहीं से हो रहा था संचालन
नोएडा में हुए बवाल के पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, दो एक्स हैंडल का वहीं से हो रहा था संचालन
अखिलेश यादव के तंज पर स्मृति ईरानी ने दिया शायराना अंदाज में जवाब, कहा- जिसने कभी नौकरी नहीं की वो...
अखिलेश यादव के तंज पर स्मृति ईरानी ने दिया शायराना अंदाज में जवाब, कहा- जिसने कभी नौकरी नहीं की वो...
यूपी चुनाव 2027 पर अमित शाह का बड़ा बयान, 'अखिलेश जी को परेशान होने की जरूरत नहीं, वो...'
यूपी चुनाव 2027 पर अमित शाह का बड़ा बयान, 'अखिलेश जी को परेशान होने की जरूरत नहीं, वो...'
UP: योगी की 'इंडस्ट्रियल स्ट्राइक', बोले- अशांति फैलाने वालों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर
UP: योगी की 'इंडस्ट्रियल स्ट्राइक', बोले- अशांति फैलाने वालों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर

वीडियोज

Women’s Reservation Bill: महिलाएं आरक्षण बिल में क्या-क्या खामियां? | NDA Vs INDIA |Chitra Tripathi
Women’s Reservation Bill: Kalyan Banerjee को PM ने ऐसे घेरा कि विपक्ष भी हंस पड़ा! | NDA Vs INDIA
90s की Iconic Scooter अब Electric में! Kinetic DX Plus Electric Scooter Review #kinetic #autolive
2 साल पुरानी फिर भी उतनी ही मजबूत ! Hyundai Venue ownership review #hyundai #venue #autolive
नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Himachal News: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'
हिमाचल प्रदेश: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी क्रिकेटर को क्या मिलती है सजा? अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर NADA की नजर
डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी क्रिकेटर को क्या मिलती है सजा? अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर NADA की नजर
सऊदी में फाइटर जेट की तैनाती के बाद आंखों की किरकिरी बना पाकिस्तान? आसीम मुनीर भागे-भागे पहुंचे ईरान
सऊदी में फाइटर जेट की तैनाती के बाद आंखों की किरकिरी बना पाकिस्तान? आसीम मुनीर भागे-भागे पहुंचे ईरान
जामुन की फसल से चाहिए तगड़ा मुनाफा? बस अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, मिलेगा दोगुना भाव
जामुन की फसल से चाहिए तगड़ा मुनाफा? बस अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, मिलेगा दोगुना भाव
Air New Zealand Skynest: इकोनॉमी में भी बंक-बेड देने की तैयारी कर रही यह एयरलाइन, जानें किस रूट पर मिलेगा फायदा?
इकोनॉमी में भी बंक-बेड देने की तैयारी कर रही यह एयरलाइन, जानें किस रूट पर मिलेगा फायदा?
Embed widget