एक्सप्लोरर

Lanka Minar in Jalaun: रावण का किरदार ऐसा भाया कि बनवा दी लंका मीनार, कुतुबमीनार के बाद सबसे ऊंची मीनारों में है शामिल

Lanka Minar in Jalaun: देशभर में विजयदशमी की धूम है. वहीं, जालौन की लंका मीनार की कहानी बड़ी रोचक है. इसके मुताबिक, रावण का किरदार निभाने वाले मथुरा प्रसाद ने इसका निर्माण कराया था.

Lanka Minar in Jalaun: पूरे देश में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस त्योहार को लोग बुराई पर अच्छाई के रूप में मनाते हैं. वहीं, जालौन में रावण से जुड़ी ऐसी एक कहानी है. जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे. यहां पर रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले शख्स को लंकेश का पात्र इतना पसंद आया कि उसने कालपी में लंका का निर्माण करा दिया और सबसे अहम बात यह है कि, दिल्ली की कुतुबमीनार के बाद यह ऊंची मीनारों में शामिल है.
 

लंका मीनार में है रावण का परिवार

बता दें कि, जालौन जिले के कालपी में यह लंका मीनार स्थित है. इस मीनार में रावण और उनके परिवार के पूरे सदस्यों की प्रतिमाएं मौजूद हैं. इस मीनार की ऊंचाई 210 फीट है. जिसे मथुरा प्रसाद निगम नाम के शख्स ने लगभग 2 लाख रुपये खर्च कर बनवाया था. मथुरा प्रसाद ने रामलीला में कई सालों तक रावण का किरदार निभाया. रावण का किरदार उनके मन में इस कदर बैठ गया कि, उन्होंने इस लंका मीनार का निर्माण करा दिया. 1875 में इस मीनार का निर्माण कराया गया था. मीनार के ठीक सामने शिव मंदिर बना हुआ है, क्योंकि रावण भगवान शिव के उपासक थे. मीनार में ऊपर तक पहुंचने के लिए सात फेरे लेने पड़ते हैं, शास्त्रों के अनुसार यहां भाई-बहन का जाना वर्जित है. मीनार के निर्माण में कौड़ी, शंख, उर्द की दाल व अन्य सामग्रियों का उपयोग किया गया था. 


Lanka Minar in Jalaun: रावण का किरदार ऐसा भाया कि बनवा दी लंका मीनार, कुतुबमीनार के बाद सबसे ऊंची मीनारों में है शामिल

कुतुबमीनाऱ के बाद सबसे ऊंची मीनार 

दिल्ली की कुतुबमीनार की ऊंचाई 237 फीट है, जबकि इस लंका मीनार की ऊंचाई 210 फीट है. लंका मीनार से लेकर मंदिर परिसर में रावण के पूरे परिवार के साथ ही सैकड़ों देवी-देवताओं की भी प्रतिमाएं मौजूद हैं. यहां 100 फीट के कुंभकर्ण और 65 फीट ऊंचे मेघनाद की प्रतिमाएं हैं. यहां से 12 माह 24 घंटे रावण की दृष्टि शिवलिंग पर पड़ती रहती है. यहां 180 फीट लंबी नाग देवता की मूर्ति भी स्थापित है.

रावण के किरदार ऐसा भाया कि बनवा दिया लंका मीनार

वहीं, इतिहासकार के पी सिंह ने बताया कि, रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले मथुरा प्रसाद निगम को यह रोल इतना पसंद आया कि, रावण के सद्गुणों से प्रभावित होकर लंका का निर्माण कराया. यह लंका करीब 150 वर्ष पुरानी है. लंका के ऊपरी भाग तक पहुंचने में 7 फेरे लेने पड़ते हैं, इसलिए हिन्दू रिवाज के हिसाब से भाई बहन का यहां जाना वर्जित है. लंका में रावण के साथ मेघनाथ और कुम्भकरण की प्रतिमाएं मौजूद हैं, चूंकि भगवान शिव रावण के आराध्य देव थे, इस वजह से लंका के ठीक सामने शिव मंदिर बनवाया गया है. 

ये भी पढ़ें.

Akhilesh Yadav on Hunger Index: सपा मुखिया अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, भुखमरी सूचकांक पर सरकार को घेरा, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget