एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri Violence: आशीष मिश्रा को लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका नामंजूर

Lakhimpur Kheri News: आशीष को पिछली नौ अक्टूबर को करीब 12 घंटे तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था और वह 12 अक्टूबर से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं.

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में हुई हिंसा के मामले में हत्या के आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष की जमानत याचिका को एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को नामंजूर कर दिया. मामले के विवेचना अधिकारी एसपी यादव ने बताया कि आशीष उर्फ मोनू की जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिंताराम की अदालत ने नामंजूर कर दिया है. उन्होंने बताया कि आशीष को पिछली नौ अक्टूबर को करीब 12 घंटे तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था और वह 12 अक्टूबर से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं.

यादव ने बताया कि अदालत ने मामले के एक अन्य अभियुक्त शेखर भारती की तीन दिन की पुलिस रिमांड भी मंजूर कर ली है. भारती को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे. इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले को लेकर विपक्षी दल सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं.

अंकित दास को 22 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

वहीं लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की जांच कर रही पर्यवेक्षण समिति ने अंकित दास को गिरफ़्तार किया है. अंकित दास आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ था. लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अंकित दास को 22 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी अंकित दास के वकील ने कहा कि अभियोग पक्ष ने रिमांड की मांग की थी परन्तु अंकित दास के हेल्थ इश्यू हैं. उन्हें 22 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: मायावती के वोट बैंक पर BJP की नजर, बैनर लगाकर बेबी रानी मौर्य को बता रही है 'जाटव'

UP Election 2022: चाचा शिवपाल यादव की रथ यात्रा पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget