एक्सप्लोरर

कोरोना काल में धूमधाम से मनाई गई एसडीएम की जन्मदिन पार्टी, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील में तैनात एसडीएम अरविंद कुमार का जन्मदिन 16 अगस्त को था. एसडीएम साहब ने कोरोना के नियमों को दरकिनार करते हुए अपने जन्मदिन की पार्टी बड़े धूमधाम से मनाई.

कुशीनगर: सरकार ने जिनके ऊपर कोरोना महामारी से निपटने के लिए बनाए गए नियमों के पालन की जिम्मेदारी सौंपी है जब वही नियमों को तोड़ें तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा. कुशीनगर के कप्तानगंज एसडीएम ने 16 अगस्त को अपने जन्मदिन की पार्टी धूमधाम से मनाई. तहसील परिसर में स्थित सरकारी आवास को बकायदे गुब्बारे और लाइट के झालरों से सजाया गया था. इस जन्मदिन की पार्टी में सैकड़ों लोग मौजूद थे.

सबसे अहम बात ये है कि जिले में धारा 144 लागू है और कोरोना काल में ऐसी किसी भी पार्टी को मनाने पर रोक लगी है. पार्टी में मौजूद लोग न तो मास्क लगाए हुए नजर आए और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही हुआ. अब जब बात अपने पर आ गई है तो कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतराने लगे हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि इस पार्टी में तहसील के सभी कर्मचारियों के साथ एसओ कप्तानगंज भी अपने पूरे लाव लश्कर के साथ मौजूद थे.

कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील में तैनात एसडीएम अरविंद कुमार का जन्मदिन 16 अगस्त को था. एसडीएम साहब ने कोरोना के नियमों को दरकिनार करते हुए अपने जन्मदिन की पार्टी बड़े धूमधाम से मनाई. इस पार्टी में तहसील कप्तानगंज के तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे. इसके साथ ही थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय मिश्रा भी मौके पर अपने लाव लश्कर के साथ थे.

जन्मदिन की पार्टी में डीजे पर डांस भी हुआ और वेज के साथ नानवेज की पार्टी भी खूब हुई. इस बर्थडे पार्टी में सरकारी नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई गईं. पार्टी में आए लोगों ने न तो मास्क लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ. सबसे अहम बात कि कोरोना काल को देखते हुए जिले में धारा 144 लगाई गई है लेकिन अनुपालन की जिम्मेदारी तो एसडीएम साहब जैसे लोगों पर ही होती है. अब जब इनकी खुद की पार्टी थी तो नियमों को ही ताक पर रखकर जमकर पार्टी मनाई गई. इस सम्बंध में एसडीएम अरविंद कुमार ने अपना पक्ष देने से मना कर दिया. उन्होंने बस इतना कहा कि जन्मदिन की छोटी सी पार्टी मनाई गई थी.

यह भी पढ़ें:

जातिगत एनकाउंटर के आंकड़ों से यूपी में ब्राह्मण सियासत को मिली हवा, विपक्ष के हाथ आया बड़ा सियासी मुद्दा

एबीपी गंगा की खबर का असर, वन विभाग हुआ सक्रिय, उत्पात मचाने वाले हाथी को काबू में किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget