एक्सप्लोरर

UP News: कुशीनगर पुलिस ने आलोक हत्याकांड का किया खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

Kushinagar Alok Murder Case: इस घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि आलोक हत्याकांड में मुख्य कारण यह आया कि आलोक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के लिए साजिश कर हत्या करवा दी.

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश की कुशीनगर पुलिस ने आलोक हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में आलोक की हत्या की गई थी, आलोक की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर एक साजिश के तहत आलोक की हत्या की थी. पुलिस ने हत्यारों के पास से दो बाइक एक मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त एक हथौड़े को बरामद किया. इसके साथ ही पुलिस ने आलोक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुनी बरवा के आलोक प्रताप सिंह की हत्या 20 अप्रैल को करीब नौ बजे शाम में धौरा नहर के पास हुई थी. एक साजिश के तहत रजनीश ने अपने साथी रियाजुद्दीन के साथ हथौड़े से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था. इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच करना शुरू कर दिया था. पुलिस की जांच में चौंकने वाला मामला सामने आया है. पत्नी ने ही अपने प्रेमी रजनीश के साथ मिलकर अपने पति आलोक की हत्या की साजिश रच डाली थी. अपने प्रेम में बाधा देख पत्नी अर्चना ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए इस तरह की साजिश की.

इस घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि आलोक हत्याकांड में मुख्य कारण यह आया कि आलोक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के लिए साजिश कर हत्या करवा दी. बताया जाता है कि मृतक आलोक प्रताप सिंह पिछले कुछ सालों से विदेश रह कर कार्य करता था. जिसके दैरान मृतक की पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के ही रहने वाले रजनीश कुमार सिंह उर्फ छोटू से हो गया. 

जनवरी 2024 की शुरुआत में आलोक प्रताप सिंह दुबई से सदैव के लिए घर आ गया. जिससे रजनीश सिंह का अर्चना सिंह से मिलना जुलना बंद हो गया. परंतु बातचीत के द्वारा मोबाइल से बातचीत होती रही, दोनों में दूरियां बढ़ने लगी. उसके बाद रजनीश सिंह और अर्चना सिंह को यह पता लग गया कि आलोक प्रताप सिंह द्वारा अपना वीजा निरस्त कर दिया गया है. अब वह कभी विदेश नहीं जाएगा. यहीं अपने गांव में रहेगा. इस पर रजनीश सिंह ने अर्चना सिंह उर्फ रीना सिंह से मोबाइल से संपर्क किया तथा आलोक प्रताप सिंह को रास्ते से हटाकर उसके साथ आगे की जिंदगी पति पत्नी के रूप में निभाने की योजना बनाई. 

यह योजना बनाने के बाद 20 अप्रैल को आलोक प्रताप को बुलाया गया और फिर रजनीश सिंह और उसका साथी रियाजुद्दीन ने रात 9:00 बजे के समय आलोक प्रताप सिंह पर हथौड़े से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस इस हत्या की गुथी को सुलझाने में जुट गई. पुलिस के द्वारा लगातार जांच की जा रही थी जांच के बाद कॉल डिटेल के माध्यम से यह पता चला कि पत्नी और उसके प्रेमी ने ही मिलकर आलोक प्रताप सिंह की हत्या कर दी. 

Lok Sabha Elections 2024: 'सैफई परिवार ने यादवों की राजनीति को किया खत्म', मुलायम सिंह यादव के समधी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget