एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में ईओ समेत पांच के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला?

Kushinagar News: ये मामला 27 जनवरी का है जब नगर पंचायत कार्यालय तमकुहीराज में ईओ अमित सिंह की कर्मचारियों से किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद उनके समर्थकों ने मारपीट की.

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर में कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली गलौज और गुंडई का मामला सामने आया है. इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ईओ अमित सिंह समेत पांच के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. ये कार्रवाई पीड़ित सफाई कर्मचारी नायक राहुल गोड़ के प्रार्थनापत्र पर कोर्ट के आदेश 156(3) के तहत दर्ज की गई है. 

कुशीनगर के तमकुहीराज नगर पंचायत में 27 जनवरी को तत्कालीन अधिशासी अधिकारी तमकुहीराज अमित कुमार सिंह ने किसी बात को लेकर सफाईकर्मी नायक राहुल गोड़ के थप्पड मार दिया. जिसके बाद कर्मचारी लामबंद हो गए, जिसे बाद नगर पंचायत कार्यालय जमकर हंगामा हुआ. ईओ ने अपने ओहदे का लाभ उठाते हुए सफाई नायक, चेयरमैन सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष का केस दर्ज नहीं किया. 

कोर्ट की शिकायत पर केस दर्ज
पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में कोर्ट से गुहार लगाई. कोर्ट ने पीड़ित सफाई नायक राहुल गोड़ के प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेने के बाद मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया लेकिन, पुलिस ने कोर्ट के आदेश को भी नजरअंदाज कर दिया. इसके बाद पीड़ित ने फिर कोर्ट में गुहार लगाई. जिसके बाद कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया और मामले की जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने का आदेश दिया. 

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्कालीन ईओ अमित सिंह, उनके ड्राइवर व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 427, 504, 506 व एससी-एसटी 3(1) द 3(1)घ के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है. 

पीड़ित ने बताया कि 27 जनवरी को शाम चार बजे नगर पंचायत कार्यालय तमकुहीराज में ईओ अमित सिंह ने भीषण ठंड मे जलावन लकड़ी को वार्डो में भेजने से मना कर दिया जिसे लेकर कहासुनी हो रही थी. विवाद बढ़ता देख ईओ अमित सिंह ने उसे थप्पड़ मारते हुए सिर को दीवार पर मार दिया जिससे उसके सिर से खून निकल आया. 

इसके बाद ईओ अमित सिंह, उनका ड्राइवर और उनके साथ तीन अज्ञात साथियों ने चेयरमैन के चैम्बर में घुस कर मारपीट की. ईओ अमित सिंह ने अध्यक्ष जेपी गुप्ता का गला दबाने की भी कोशिश की. जिसके बाद उन्हें किसी तरह बचाया गया. ईओ अमित सिंह ने उसके ख़िलाफ़ भी जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget