एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस के हत्थे चढ़े जालसाज, विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर की थी ठगी

UP News: कुशीनगर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 लाख रुपए नकदी के साथ 8 कबूतरबाजों को गिरफ्तार किया है. आऱोपियो ने बेरोजगारों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की थी.

Kushinagar News: कुशीनगर में एबीपी न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है. पुलिस ने 11लाख रुपये और तमाम पासपोर्ट सहित 8  कबूतरबाजों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार जालसाजों ने जनपद  मुख्यालय पडरौना नगर के रामकोला रोड पर विदेशों में नौकरी दिलाने वाली एक फर्जी संस्था तकरीबन 150  बेरोजगारों से करीब एक करोड़ ठगे लिए थे. जालसाजों की गिरफ्तारी के बाद ठगे गये बेरोजगारों के सूखे होंठों पर मुस्कान लौट आई है. पुलिस ने जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत कबूतरबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जालसाजों ने जनपद मुख्यालय पडरौना नगर के रामकोला रोड पर भारत  टेक्नीकल इंस्टीट्यूट नाम से विदेशों में नौकरी दिलाने वाली एक फर्जी संस्था खोल रखा था. इस फर्जी संस्था के कार्यालय पर जालसाजों ने  हांगकांग, कतर, दुबई, दक्षिणी अफ्रीका जैसे देशों में भेजने का बोर्ड भी  लगा रखा था. यही नहीं इस फर्जी संस्था का सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार कर कबूतरबाज कर रहे थे. इसका अंजाम यह हुआ कि जालसाजों के झांसे में बिहार , पश्चिमी बंगाल व उत्तर प्रदेश के तकरीबन 150 बेरोजगार आ गये. जालसाजों ने विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम प्रत्येक बेरोजगार से 60 -70 हजार रुपये ठगने के बाद कबूतरबाज एक दिन फर्जी संस्था के कार्यालय का शटर गिराकर फरार हो गये. 
 
एबीपी न्यूज ने गंभीरता से उठाया मामला 
भारत टेक्नीकल इंस्टीट्यूट नाम से जालसाजों द्वारा खोली गयी संस्था का हकीकत सामने आने के बाद बेरोजगारों के पैरों तले जमीन ही खिसक गयी. ठगे गये बेरोजगार पडरौना कोतवाली का चक्कर काटने लगे. एबीपी ने अपने  विशेष कार्यक्रम में जब बेरोजगारों की पीड़ा व ठगों के कारनामे को उजागर किया तो कुशीनगर जिले की पुलिस भी हरकत में आ गयी.एसपी धवल जायसवाल ने कुशीनगर की स्वॉट,साइबर सेल व पडरौना कोतवाली की पुलिस को जालसाजों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया.

8 जालसाजों को किया गिरफ्तार 
पुलिस ने 8 जालसाजों के गिरफ्तार कर लिया. गोरखपुर, कुशीनगर व बिहार प्रांत से ताल्लुक रखने वाले इन कबूतरबाजों के पास 11 लाख रुपये के अलावा बेरोजगारों के पासपोर्ट, फर्जी वीजा, टिकट, फिटनेस सर्टिफिकेट, एक कार सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पुलिस ने बरामद किया है. वहीं, एबीपी न्यूज को पीड़ितों ने धन्यवाद दिया. पुलिस अधीक्षक ने जालसाजों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा से पहले राममय हुई अयोध्या, भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्यावासियों ने क्या की तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chitrakoot News: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
चित्रकूट: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget