एक्सप्लोरर

UP Politics: अनिल राजभर ने सुभासपा नेता ओमप्रकाश का नाम बदलकर असलम क्यों रखा? खुद बताई ये वजह

Kushinagar News: अनिल राजभर ने कहा कि जिस दिन ओम प्रकाश राजभर महाराज सुहेलदेव से लड़ाई लड़ने वाले गाजी के मजार पर चले गए उसी दिन ओपी राजभर की जगह मैंने असलम राजभर नाम रख दिया है.

Kushinagar News: एक तरफ़ सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) सावधान यात्रा लेकर निकले हैं तो दूसरी तरफ उनके पीछे बीजेपी मंत्री अनिल राजभर पड़े हुए हैं. सावधान यात्रा के पहले और बाद में अनिल राजभर समाज को बीजेपी के पक्ष में एकजुट करने में लगे हुए हैं. इसके लिए अनिल राजभर लगातार ओमप्रकाश राजभर पर हमलावर भी रह रहे हैं. राजभर समाज को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि मैंने ओमप्रकाश राजभर का नाम बदलकर 'असलम राजभर' रख दिया है.

अनिल राजभर ने कहा कि 'जिस दिन ओम प्रकाश राजभर महाराज सुहेलदेव से लड़ाई लड़ने वाले गाजी के मजार पर चले गए उसी दिन ओपी राजभर की जगह मैंने असलम राजभर नाम रख दिया है. मुझे उनका नाम लेने में भी पाप नजर आता है.'

अपने संबोधन में अनिल राजभर ने कहा कि असलम राजभर, राजभर समाज की किस्मत कभी नहीं बदल सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में असलम राजभर जिंदा रहेगा तो राजभर समाज का हिस्सा मार खाता रहेगा. राजभर समाज का तभी भला होगा जब असलम राजभर की राजनीति बंद हो जाएगी.

ओमप्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोला
कुशीनगर के कप्तानगंज कस्बे में आयोजित सुहेलदेव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सरकार के श्रम सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोल रहे थे.अनिल राजभर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ओम प्रकाश राजभर जब तक प्रदेश की राजनीति में जिंदा हैं तब तक राजभर समाज का हिस्सा मारकर खाता रहेगा. ओमप्रकाश राजभर ने इस समाज का कभी भला नहीं होने दिया. यह केवल अपनी राजनीति चमकाता रहा है. कभी समाज के हित में कोई काम नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:-

Atique Ahmed News: अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ीं, लखनऊ में करोड़ों की संपत्तियां कुर्क करेगा प्रयागराज प्रशासन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
UP चुनाव: कांग्रेस के 200 सीटों वाले पोस्टर पर अखिलेश बोले- गठबंधन से पेट में...
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, 2 लोगों की मौत
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों में आमने-सामने की टक्कर, 2 लोगों की मौत
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget