एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में हिरण्यवती रिवर फ्रंट को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी, डीएम ने दिए निर्देश

Kushinagar News: डीएम उमेश मिश्रा ने इस दौरान निर्माणाधीन पर्यटन विकास की परियोजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर मानक व गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

Kushinagar News: कुशीनगर में बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी व उसके किनारों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने की तैयारी की जा रही है, इसी को लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने सोमवार को बुद्धा घाट पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नगरपालिका की तरफ से बुद्धा घाट से हिरण्यवती घाट तक पाथवे की साफ-सफाई व सुंदरीकरण की जांच कर नदी में सालभर जलप्रवाह बनाए रखने के साथ नौकायन संचालन को और बेहतर करने पर जोर दिया. 

डीएम उमेश मिश्रा ने इस दौरान निर्माणाधीन पर्यटन विकास की परियोजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर मानक व गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया. इसके बाद शाम को डीएम हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पहुंचे जहां वो दोनों तरफ के पाथवे की साफ-सफाई से संतुष्ट नजर आए. उन्होंने यहां पौधरोपण और सुंदरीकरण कराने के निर्देश  दिए. उन्होंने कहा कि हिरण्यवती नदी का किनारा विकसित कर विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र का स्वरूप देना उनका मकसद है.

हिरण्यवती नदी का विश्वस्तरीय विकास
कुशीनगर जिले के डीएम उमेश मिश्रा ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन को निर्माणाधीन परियोजनाओं साउंड एंड लाइट शो, बुद्धा थीम पार्क व अन्य का निर्माण मानक के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए. वन विभाग की ओर से यहां वन क्षेत्र को विस्तारित किया जाएगा. नदी के पाथवे के किनारे हिरण्यवती घाट की तरफ से पौधारोपण चल रहा है. साथ ही स्ट्रीट वेंडर चिह्नित कर जगह जगह दुकानें लगाईं जाएंगी. 

डीएम ने दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर खूबसूरत दिखे और आने वाले पर्यटकों व सैलानियों को असुविधा न हो इसके लिए बेतरतीब ढंग से पटरी पर सजने वाले दुकानदारों के लिए दो जगह चिन्हित की गई हैं. जिसमें मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर मार्ग स्थित कुशीनगर हाट बाजार और रामाभार स्तूप के अपोजिट सामने चीना बाबा मंदिर स्थल मुहैया कराया है. इसको लेकर वेंडरों ने डीएम से बात भी की और आपत्ति जताई, लेकिन डीएम ने साफ़ कर दिया है कि कुशीनगर को विश्वस्तरीय मानकों पर विकसित करने में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी. 

डीएम ने कहा, मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर रामाभार स्तूप तक पटरी पर बेतरतीब वाहन खड़े न हों. पुलिस व यातायात पुलिस को ऐसे वाहन व उनके स्वामियों के खिलाफ चालान सहित कार्रवाई की जाए. ऐसे खड़े वाहनों से छवि खराब दिखती है. इसका सख्ती से पालन किया जाए और क़ानून न मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget