एक्सप्लोरर

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा में शख्स ने खोला था करोड़ों का राज, फिर फर्जी शादी और कत्ल... ऐसे हुआ खुलासा

Kushinagar News:इंदर कुमार तिवारी ने एक वायरल वीडियो में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से अपनी शादी न होने की व्यथा और 18 एकड़ जमीन का जिक्र किया था.जिसके बाद साहिबा ने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची.

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस ने जबलपुर निवासी इंदर तिवारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. संपत्ति हड़पने के लालच में एक महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था. इस ब्लाइंड मर्डर केस में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल इंदर कुमार तिवारी (45) ने एक वायरल वीडियो में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से अपनी शादी न होने की व्यथा और 18 एकड़ जमीन का जिक्र किया था. इस वीडियो को देखकर गोरखपुर की साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी ने अपने प्रेमी कौशल कुमार और समसुद्दीन अंसारी के साथ मिलकर इंदर की संपत्ति हड़पने की साजिश रची. साहिबा ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अपनी पहचान और धर्म बदला, ताकि इंदर को शादी के जाल में फंसाया जा सके.

ऐसे रची हत्या की साजिश

सबसे पहले कौशल ने साहिबा को ख़ुशी तिवारी बनाया और अपनी बहन बताकर जबलपुर में इंदर से मुलाक़ात की और शादी का प्रस्ताव रखा.इसके बाद साहिबा बानो यानि ख़ुशी तिवारी ने इंदर से फोन पर बातचीत शुरू की और उसका विश्वास जीतकर उसे गोरखपुर बुला लिया. इसके बाद तीन जून से साहिबा उसके साथ रहने लगी. यही नहीं एक हल्फनामा बनवाया गया,जिसमें साहिबा और संदीप को इंदर की सम्पत्ति का वारिस घोषित किया गया. 5 जून को तीनों ने इंदर को कुशीनगर स्थित आइडियल होटल में ले जाकर फर्जी शादी का नाटक रचा. फिर खाने में नींद की गोलियां मिलाकर उसे बेहोश किया और सुकरौली में चाकुओं से गोदकर ह्त्या कर दी. लाश को झाड़ियों में फेंककर जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए.

पुलिस की कार्रवाई

कुशीनगर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा (मु0अ0स0 365/2025, धारा 103(1)/238/61(2) बीएनएस) दर्ज किया. जांच में साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी, कौशल कुमार गौड़, और समसुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, जमीन के दस्तावेज, जेवरात, और घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई. आरोपी साहिबा बानो गोरखपुर के थाना झगहा की रहने वाली है, कौशल कुमार गौड़ थाना बाजार देवरिया का और समसुद्दीन अंसारी थाना झगहा गोरखपुर का रहने वाले है.

टीम को 25 हजार का इनाम

एसपी कुशीनगर संतोष मिश्रा ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश थी, जिसे आरोपियों ने संपत्ति हड़पने के लिए अंजाम दिया. इन लोगों ने इंदर का कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के साथ वीडियो देखा था और उसके बाद प्लान बनाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget