एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पहचान छुपाकर यहां की नागरिकता पाना चाहता था आरोपी

UP News: यूपी के कुशीनगर पुलिस ने एक बांग्लादेशी के साथ उसके साथी को गिरफ्तार किया. वह चार सालों से एक गाँव में अवैध तरीके से अपने साथी के साथ रहता था. पुलिस ने कड़ी पूछताछ करते हुए जेल भेज दिया.

Kushinagar News: कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पास खोराबर गांव में अवैध तरीके से चार साल से रह रहे बांग्लादेशी शख्स और उसे संरक्षण देने वाले युवक को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया. टूरिस्ट वीजा पर आया बांग्लादेशी, कस्बे के जहांगीर के साथ चार साल से रह रहा था. दोनों शाइन फ्लेक्स बोर्ड की दुकान चलाते थे. पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया. पुलिस उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने में लग गई. 

कसया थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पास खोराबर गांव में किराए के मकान में रहने चार साल पहले टूरिस्ट वीजा पर आया बांग्लादेश के कुमिल्ला प्रभाग ढाका जिला के थाना मुरादनगर के अमपाल निवासी मामुन सरकार पुत्र नानटु सरकार आया. कोरोना काल में वीजा का समय खत्म हो गया. इस दौरान वह कसया नगर के वार्ड नंबर 27 पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी जहांगीर अंसारी के संपर्क में आया. बाद में वह जहांगीर के घर रहने लगा. कोरोना काल खत्म होने के बाद जहांगीर कुशीनगर एयरपोर्ट के पास खोराबर गांव में किराए के मकान में रहने लगा था.

वीजा हो गया था खत्म
बांग्लादेशी नागरिक फ्लेक्स बनाने का काम जानता है. दोनों मिलकर कसया नगर में साइन फ्लेक्स बोर्ड के नाम से दुकान चलाते थे. इस काम के जरिए बांग्लादेशी नागरिक कस्बे के लोगों से घुल मिल गया था. पुलिस ने जहांगीर और बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया है. एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि चार साल पहले बांग्लादेशी नागरिक का वीजा खत्म हो गया था. अवैध तरीके से कसया में जहांगीर के संरक्षण में रहता था. केस दर्ज कर दोनों को जेल भेजवा दिया गया है और जांच की जा रही है.

चार साल से यही था बांग्लादेशी
कसया नगर में चार वर्ष से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक मामुन सरकार सामान्य व्यक्ति बनकर रहता था.वह फ्लेक्स बोर्ड बनाने के काम की वजह से नगर नगर के अधिकांश लोगों से घुल मिल गया था. लेकिन जहांगीर को छोड़ किसी को पता नहीं था कि बांग्लादेशी नागरिक अवैध तरीके कसया में रह रहा है. इसी दौरान स्थानी प्रशासन को उसके यहां अवैध रूप से रहने की भनक लग गई और उसके साथी सहित पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

अवैध तरीके से नागरिकता पाना चाहता था
बांग्लादेश निवासी युवक जहांगीर के घर में काफी दिनों तक रहा. उसके बाद वह खोराबर पतया में सरफराज के घर रहने लगा. वहां से रोज दुकान में काम करने आता था. उसके पास वीजा और पासपोर्ट दोनों था, लेकिन 2020 में ही एक्सपायर हो गया था. वह उसको सही करने के लिए एक बार कार्यालयों का चक्कर लगा रहा था. लोगों की मानें तो वह एक महिला से बातचीत करता था, उसे अपनी पति से तलाक लेने के लिए कहता था. उससे वह शादी करना चाह रहा था. इन हथकंडों के साथ यहां का नागरिकता पाना चाहता था. 

जांच एजेंसियों की सुरक्षा पर सवाल
गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक कसया नगर में सामान्य नागरिक की तरह से कार्य कर रहा था. किसी को भनक नही लग पा रही थी, कि विदेशी नागरिक है. दुकान पर साइन फ्लेक्स बोर्ड बनाने में माहिर था. दोनों के कारीगरी के वजह से दुकान अच्छी खासी चल रही थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस एक्शन में है और अन्य भी जानकारी इकठ्ठा करने में लगी है. लेकिन सवाल ये है कि भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर एक अंतरराष्ट्रीय स्थान है यहाँ यह कई देशों के पर्यटक आते है. तो ऐसे स्थान पर बंग्लादेशी का पकड़ा जाना एक विषय है. जांच आखिर आईबी, एलआईयू पुलिस चार सालों तक क्या करती रही ये लोगों का कहना है.

ये भी पढ़ें: यूपी की 8 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन, बीजेपी और कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget