एक्सप्लोरर

VIDEO कुंवर प्रणव चैंपियन फिर सुर्खियों में, सोशल मीडिया में असलहों के साथ डांस करते वीडियो वायरल

कुंवर प्रणव चैंपियन अपनी हरकतों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उनका नया कारनामा सामने आया है। सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो वायर हुया है, जिसमे वे रिवाल्वर और रायफल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

देहरादून, एबीपी गंगा। भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चैंपियन दोनों हाथों में रिवाल्वर लेकर नाच रहे हैं। यही नहीं उनके समर्थक भी वीडियो में दिख रहे हैं। चैंपियन खानपुर से विधायक हैं। हाल ही में पार्टी ने अनुशासनहीनता के चलते उन्हें निलंबित कर दिया था। रंगीन मिजाज विधायक अपनी हरकतों से पार्टी के लिये अक्सर मुसीबतें खड़ी कर देते हैं।

सोशल मीडिया में छाये इस वीडियो में चैंपियन अपने हाथ में एक दो नहीं, पूरी तीन रिवॉल्वर और एक असॉल्ट राइफल के साथ विधायक जी गाने की धुन में ठुमके लगाकर हथियारों को लहरा रहे हैं। यही नहीं उनके हाथों में जाम भी है।

वीडियो में उनके साथ कई और लोग भी ठुमके लगा रहे हैं। यही नहीं इस दौरान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपशब्द भी कह रहे हैं।

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो। इससे पहले जून महीने में सोशल मीडिया पर उनके दो वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें वह एक पत्रकार से अभद्रता करते दिखे थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें तीन महीने के लिये निलंबित कर दिया था।

चैंपियन ने दी सफाई

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि यह वीडियो बहुत पुराना है और कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करने के लिए इस तरह के वीडियो वायरल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जनता के लिए बेहद अच्छे काम करते हैं लेकिन कभी भी उनके कामों को नहीं दिखाया जाता है। प्रणव सिंह चैंपियन से जब यह पूछा गया कि उनकी इस हरकत के बाद पार्टी उन पर कार्रवाई करने का मन बना रही है और बीजेपी से उन्हें बेदखल किया जा सकता है इस पर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेगी वह उसका सम्मान करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget